कुदरा डाकघर में भिड़े पोस्टमास्टर व ग्राहक
कुदरा : प्रखंड स्थित डाकघर में नोट बदलने व खाता खोलने को लेकर ग्राहकों व डाककर्मी से मारपीट हुई. मिली जानकारी के अनुसार कुदरा डाकघर में नोट बदलने व जमा करने के लिए ग्राहकों की भीड़ के बीच खाता खुलवाने आये युवक से पोस्टमास्टर की तू-तू-मैं मैं होने लगी. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों […]
कुदरा : प्रखंड स्थित डाकघर में नोट बदलने व खाता खोलने को लेकर ग्राहकों व डाककर्मी से मारपीट हुई. मिली जानकारी के अनुसार कुदरा डाकघर में नोट बदलने व जमा करने के लिए ग्राहकों की भीड़ के बीच खाता खुलवाने आये युवक से पोस्टमास्टर की तू-तू-मैं मैं होने लगी. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से मारपीट होने लगी. इसमें कइयों को चोटें आयी हैं. दोनों पक्ष के लोगों ने थाने आकर एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे. थानाध्यक्ष रविशंकर ने दो युवकों को फटकार लगायी़ पोस्टमास्टर मिथिलेश तिवारी ने मारपीट की प्राथमिकी दर्ज नहीं कराते हुए पुलिस से डाकघर की सुरक्षा मांगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










