शहरी बेघरों का साकार होगा आशियाने का सपना

Updated:
विज्ञापन

खुशखबरी. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलेगी राशि योजना को बहुत जल्द पहनाया जायेगा आमलीजामा ऋण की अदायगी होगी लचीली भभुआ नगर : अब जल्द ही नगर परिषद (नप) क्षेत्र के एक भी गरीब आवास विहीन नहीं रहेगा, उनका भी अपना खुद का घर होगा. इसके लिए नगर विकास विभाग ने नप को पत्र भेज […]

विज्ञापन

खुशखबरी. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलेगी राशि

योजना को बहुत जल्द पहनाया जायेगा आमलीजामा
ऋण की अदायगी होगी लचीली
भभुआ नगर : अब जल्द ही नगर परिषद (नप) क्षेत्र के एक भी गरीब आवास विहीन नहीं रहेगा, उनका भी अपना खुद का घर होगा. इसके लिए नगर विकास विभाग ने नप को पत्र भेज कर शहरी गरीबों से आवेदन मांगने का निर्देश जारी किया है. नप में इस योजना के लिए अब लोगों के आवेदन लिया जाना शुरू भी हो चुका है. अपनी जमीन का मकान बनाने के लिए दोहरी नीति तैयार की गयी है. इसमें जिस गरीब के पास अपनी जमीन है लेकिन उस पर मकान बनाने के लिए रुपये नहीं हैं. वैसे गरीबों को नप प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए दो लाख तक के घर बनाने हेतू रुपया मुहैया कराया जायेगा. यह राशि गृह स्वामी को वापस नहीं करनी होगी.
दो लाख रुपये तक मिलेंगे
एपीएल-बीपीएल की बाध्यता नहीं
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत ऋण अथवा मकान बनाने की योजना का लाभ लेने के लिए नगर के निवासियों को एपीएल व बीपीएल का प्रमाणपत्र नहीं देना होगा. आवेदकों का बीपीएल पंजी में नाम होना भी अनिवार्य नहीं है. इसका लाभ कोई भी ले सकता है हालांकि, उसे साबित करना होगा कि उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर है.oa
बोले नप अध्यक्ष
योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवेदक को अपने भूमि के स्वामित्व के कागजात की छाया प्रति, आधार कार्ड की छाया प्रति, फोटो के साथ आवेदन करना होगा. इस पर नप की टीम स्थलीय जांच करेगी. इसके बाद योजना का लाभ भू-धारक ले सकता है.
बजरंग बहादुर सिंह, नप अध्यक्ष
दो कमरेवाले भी ले सकते हैं इस योजना का लाभ
अपनी जमीन पर दो कमरे बना कमरों के विस्तार का सपना संजो रखे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को परिवार की संख्या बढ़ने पर उन्हें और कमरों के विस्तार के लिए नप तीन से छह लाख रुपये तक ऋण मुहैया करायेगा.
15 वर्षों में पैसा करना होगा वापस
इस ऋण राशि को गृह स्वामी को 15 वर्ष में बैंक को वापस लौटा देना होगा. गृहस्वामी अगर बैंक का भरोसा जीतने में कामयाब होते हैं तो उसे दोबारा मकान विस्तार का लाभ मिल सकता है.
कर्ज पर मिलेगी सब्सिडी
तीन से छह लाख ऋण में सरकार गृहस्वामी को 35 प्रतिशत तक की सब्सिडी मुहैया करायेगी. इसमें छह लाख में गृहस्वामी को छोटे किस्तों के माध्यम से ऋण की रकम लौटानी होगी. बाकी रकम पर साढ़े छह प्रतिशत ब्याज देय होगा जिसे छोटा रोजगार करनेवाले आसानी से ऋण की रकम लौटा सकेंगे.
अतिक्रमण पर नगर पर्षद के रवैये से एसपी ने जतायी नाराजगी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन