शिक्षा को लेकर पीएम व सीएम का फूंका पुतला
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पीएम मोदी और सीएम नीतीश का पुतला फूंकते छात्र संघर्ष मोर्चे के कार्यकर्ता. छात्र संघर्ष मोर्चे ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में निकाली रैली भभुआ नगर : रविवार को छात्र संघर्ष मोरचा के तत्वावधान में भारत सरकार और राज्य सरकार की छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ छात्रों ने शहर में रैली […]
विज्ञापन
पीएम मोदी और सीएम नीतीश का पुतला फूंकते छात्र संघर्ष मोर्चे के कार्यकर्ता.
छात्र संघर्ष मोर्चे ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में निकाली रैली
भभुआ नगर : रविवार को छात्र संघर्ष मोरचा के तत्वावधान में भारत सरकार और राज्य सरकार की छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ छात्रों ने शहर में रैली निकाली तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंक कर विरोध जताया. छात्रों ने शहर के पटेल चौक से एकता चौक तक विरोध मार्च निकालते हुए सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की और एकता चौक पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया.
छात्र नेताओं ने केन्द्र व राज्य सरकार को संवेदनहीन बताते हुए कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए ऐसा किया जा रहा है. मौके पर दिनेश पाल, पप्पू पासवान, अकबर अंसारी, दिलशाद आलम, प्रकाश कुमार, मो. एतरार सहित कई छात्र मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










