झांसा देकर उड़ाये 11 हजार रुपये

Updated:
विज्ञापन

भभुआ सदर : थाना क्षेत्र के मोकरी गांव के एक युवक को साइबर क्राइम से जुड़े शातिरों ने एटीएम का पासवर्ड पूछ कर उसके खाते से 11 हजार रुपये निकाल लिये. मोकरी गांव निवासी सफदर अली के मोबाइल पर पिछले 10 नवंबर को फर्जी कॉल आया जिसमें उससे कहा गया कि वह पीएनबी भभुआ का […]

विज्ञापन

भभुआ सदर : थाना क्षेत्र के मोकरी गांव के एक युवक को साइबर क्राइम से जुड़े शातिरों ने एटीएम का पासवर्ड पूछ कर उसके खाते से 11 हजार रुपये निकाल लिये. मोकरी गांव निवासी सफदर अली के मोबाइल पर पिछले 10 नवंबर को फर्जी कॉल आया जिसमें उससे कहा गया कि वह पीएनबी भभुआ का मैनेजर बोल रहा है और

उसका एटीएम कार्ड अब बंद होने जा रहा है. एटीएम चालू रखने के लिए दूसरी तरफ से एटीएम कार्ड का पासवर्ड मांगा गया जिसे युवक ने सहजता से दे दिया. 18 नवंबर को वह बैंक से पैसे निकालने गया तब उसे पता चला कि उसके खाते में मात्र 180 रुपये बचे हुए हैं. इस मामले में फर्जीवाड़े का शिकार हुए युवक ने शनिवार को नगर थाने में आवेदन देकर जांच कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन