मोहनिया में कई बैंकों में कामकाज पर पड़ा असर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नोटबंदी. लिंक फेल हो जाने से परेशान रहे ग्राहक लेनदेन के लिए बैंक में खड़े ग्राहक. मोहनिया शहर : नोटबंदी का आज 11वां दिन है. इन 11 दिनों में नोट बदलवाने, बैंकों में बड़े नोट जमा करवाने व एटीएम से पैसे निकालने के लिए लोग जद्दोजहद करते दिखे. शनिवार को मोहनिया में बीएसएनएल के लिंक […]
विज्ञापन
नोटबंदी. लिंक फेल हो जाने से परेशान रहे ग्राहक
लेनदेन के लिए बैंक में खड़े ग्राहक.
मोहनिया शहर : नोटबंदी का आज 11वां दिन है. इन 11 दिनों में नोट बदलवाने, बैंकों में बड़े नोट जमा करवाने व एटीएम से पैसे निकालने के लिए लोग जद्दोजहद करते दिखे. शनिवार को मोहनिया में बीएसएनएल के लिंक फेल के कारण बैंकों में लोगों को काफी परेशानी हुई जबकि बैंक में पैसा जमा करने व निकासी को लेकर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी थी. बैंक खुलने के बाद से ही लिंक फेल होने के कारण मोहनिया एसबीआई के अलावा कई बैंक में लेन देन का कार्य पूरी तरह से बंद रहा.
इस संबंध में एसबीआइ के मैनेजर अजय कुमार ने बताया कि लिंक फेल के कारण कुछ लोगों को परेशानी हुई. दिन में 2 बजे लिंक आया तो पैसे की निकासी एवं जमा का कार्य शुरू हुआ. शनिवार को सभी बैंकों में पहले के अपेक्षा कम भीड़ दिखी जिसमें चर्चा थी कि आज केवल सीनियर सिटीजन के लिए व्यवस्था की गयी है जिससे सीनियर सिटीजन के लोगों की संख्या कुछ अधिक दिखी.
स्याही के खौफ से घट रही बैंकों में भीड़
11वें दिन शनिवार को मोहनिया अनुमंडल मुख्यालय स्थित बैंक शाखाओं में पहले के अपेक्षा कम भीड़ दिखी. एटीएम पर लोगों की लाइन अब भी कम होती नजर नहीं आ रही है. बड़े नोट बदलने को ले सरकार द्वारा जारी किये गये फरमान कि नोट बदलवाने वाले लोगों की अंगुली पर स्याही लगेगी, के बाद नोट बदलवाने वालों की भीड़ कम दिखी. जहां तक एटीएम की बात है तो अनुमंडल मुख्यालय स्थित दो एटीएम छोड़ कर सभी एटीएम बंद दिखी. केवल पीएनबी एवं एसबीआइ की एक-एक एटीएम खुली थी. इस संबंध में बैंक ऑफ इंडिया के जीडी सिंह का कहना है कि जब से यह फरमान आया है रुपये की अदलाबदली करने वालों की अंगुली पर स्याही लगायी जायेगी, तब से भीड़ कुछ कम हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










