नेत्र चिकित्सालय का हुआ उद्घाटन
चैनपुर : प्रखण्ड मुख्यालय स्थित शांति नेत्रालय का उद्घाटन इस नेत्रालय के संस्थापक शांतिदेवी द्वारा किया गया. इस नेत्रालय के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि एसपी हरप्रीत कौर और विशिष्ठ अतिथि के तौर पर सिविल सर्जन कृष्णवल्लभ प्रसाद सिंह मौजूद थे. उद्घाटन के दौरान क्षेत्र के सभी गणमान्य लोगों सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद […]
चैनपुर : प्रखण्ड मुख्यालय स्थित शांति नेत्रालय का उद्घाटन इस नेत्रालय के संस्थापक शांतिदेवी द्वारा किया गया. इस नेत्रालय के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि एसपी हरप्रीत कौर और विशिष्ठ अतिथि के तौर पर सिविल सर्जन कृष्णवल्लभ प्रसाद सिंह मौजूद थे. उद्घाटन के दौरान क्षेत्र के सभी गणमान्य लोगों सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे.
उद्घाटन के बाद एसपी हरप्रीत कौर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के चिकित्सालय होने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी और उन्हें कहीं अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा. नेत्र चिकत्सालय के चिकित्सक डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि यहां नेत्र रोगियों के लिए हर सुविधा उपलब्ध है जिसकी उन्हें चिकित्सा के दौरान जरूरत होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










