प्रशासन ने लालापुर से हटाया अतिक्रमण

Updated:
विज्ञापन

कुदरा : प्रखंड स्थित लालापुर बाजार से सड़कों पर लगाये गये ठेला, खोमचा व सब्जी विक्रेताओं द्वारा सड़क पर किये गये अतिक्रमण को सीओ ने हटवाया. जानकारी के अनुसार पिछले दिनों अतिक्रमण को लेकर बैठक कर लालापुर के व्यवसायी संघ ने 20 नवंबर तक अतिक्रमण नहीं हटने पर आंदोलन धरना व प्रदर्शन करने का प्रशासन […]

विज्ञापन

कुदरा : प्रखंड स्थित लालापुर बाजार से सड़कों पर लगाये गये ठेला, खोमचा व सब्जी विक्रेताओं द्वारा सड़क पर किये गये अतिक्रमण को सीओ ने हटवाया. जानकारी के अनुसार पिछले दिनों अतिक्रमण को लेकर बैठक कर लालापुर के व्यवसायी संघ ने 20 नवंबर तक अतिक्रमण नहीं हटने पर आंदोलन धरना व प्रदर्शन करने का प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था.

इसी के मद्देनजर प्रशासन ने कार्रवाई कर सड़कों पर अतिक्रमण किये गये जगहों को खाली कराया. लालापुर बाजार कुदरा का प्रमुख व्यवसायिक केंद्र है जहां सैकड़ों राइस मिल कार्यरत हैं. इसके अलावा कई दुकानें भी हैं. लालापुर बाजार में रेलवे द्वारा समपार पुल बनने से दो लेन की सर्विस सड़क काफी संकरी हो गयी है. उसी संकरी सर्विस सड़क पर ठेला, खोमचा सहित सब्जी बेचने वाले व फुटपाथी सामान बेचने वाले सड़क पर हीं दुकान लगाकर रास्ता अवरुद्ध कर देते हैं जिससे लोगों को परेशानी होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन