प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम आज
भभुआ शहर. सदर प्रखंड में आज यानी गुरुवार को प्रशासन आपके द्वारा कार्यक्रम किया जायेगा. इस कार्यक्रम को लेकर जगजीवन स्टेडियम भभुआ में तैयारियां की गयीं. इस कार्यक्रम को लेकर प्रखंड के पदाधिकारी सहित कर्मियों को जिम्मेवारी दी गयी है. साथ ही कार्यक्रम में भीड़ बढ़ने की आशंका से जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के लिये […]
भभुआ शहर. सदर प्रखंड में आज यानी गुरुवार को प्रशासन आपके द्वारा कार्यक्रम किया जायेगा. इस कार्यक्रम को लेकर जगजीवन स्टेडियम भभुआ में तैयारियां की गयीं. इस कार्यक्रम को लेकर प्रखंड के पदाधिकारी सहित कर्मियों को जिम्मेवारी दी गयी है. साथ ही कार्यक्रम में भीड़ बढ़ने की आशंका से जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के लिये अलग- अलग पंडाल बनाये गये हैं. इस कार्यक्रम को लेकर प्रचार चल रहा है.
दिव्यांग शिविर का हुआ आयोजन : भभुआ शहर. सदर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया. दिव्यांग शिविर में ग्रामीण इलाकों से आये 42 लोगों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया गया. शिविर में आये की जांच के बादे उन्हें डॉ एच एन पांडेय द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया. दिव्यांग प्रमाण पत्र को लेकर दो दिनों से शिविर लगाये जा रहे है जिसमें बड़े पैमाने पर दिव्यांग पहुंच रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










