रुपये के अभाव में नहीं खुली अधिकतर एटीएम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नोट बदलने के लिए दिन भर मची रही अफरातफरी भभुआ सदर : गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी 500-1000 के नोट बदलने के लिए शहर में दिन भर अफरातफरी मची रही. उधर सरकार के निर्देश पर 11 नवंबर शुक्रवार से खुलनेवाले शहर के सभी एटीएम भी पैसे के अभाव में नहीं खुले जिससे लोगों को […]
विज्ञापन
नोट बदलने के लिए दिन भर मची रही अफरातफरी
भभुआ सदर : गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी 500-1000 के नोट बदलने के लिए शहर में दिन भर अफरातफरी मची रही. उधर सरकार के निर्देश पर 11 नवंबर शुक्रवार से खुलनेवाले शहर के सभी एटीएम भी पैसे के अभाव में नहीं खुले जिससे लोगों को अधिक परेशानी हुई. जिलेभर में मात्र एक केनरा बैंक का एटीएम शाम लगभग पांच बजे खुला जहां शाम पांच बजे के बाद एटीएम से रुपये निकालने वालों की लंबी लाइन देखी गयी.
इसके अलावा जिले में एक भी एटीएम शुक्रवार को नहीं खुला जिससे एटीएम से रुपये निकालने के लिए सुबह से ही लाइन में खड़े लोग वापस बैंक की राह पकड़ लेने को मजबूर हुए.
बैंकों में भी दोपहर तीन बजे के बाद जब रुपये खत्म हो गये तो सुबह से रुपये बदलने की आस में लगे लोगों को मजबूरन वापस घर की ओर लौटना पड़ा.
भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा में स्थित जिले के एकमात्र चेस्ट में शुक्रवार को भी 500 और 2000 के नये नोट नहीं पहुंचे जिस कारण एसबीआई का एक भी एटीएम शुक्रवार को नहीं खुला. स्टेट बैंक के चेस्ट में पहले से मौजूद 100, 50, 20, 10, 5 के नोट व सिक्के से ही किसी तरह शुक्रवार को भी काम चलाया गया. एसबीआई के चेस्ट से 12 शाखा एवं 4 बैंकों को रुपये दिये जाते हैं. दो दिनों बाद तक पैसा नहीं पहुंचने से शनिवार को एसबीआई के अन्य शाखाओं में रुपये का घोर संकट उत्पन्न होने की संभावना है.
शनिवार को भी नहीं खुलेंगी एसबीआइ की एटीएम
एसबीआई के मुख्य शाखा प्रबंधक मंजीत कृष्णा ने बताया कि नये नोट नहीं आने से शनिवार यानी आज भी एसबीआई के एटीएम नहीं खुलेंगे. उन्होंने रविवार तक नयी करेंसी के आने की संभावना जतायी. उसके बाद ही एटीएम खोले जाने की बात कही. नये करेंसी नहीं आने से उन्होंने भी परेशानी होने की बात स्वीकारी
बैंक शाखाओं की दौड़ लगाते रहे ग्राहक
शुक्रवार को भी गुरुवार की तरह ही शहर में नोट बदलने के लिए हर तरफ अफरा-तफरी मची रही. सुबह होते ही लोग विभिन्न बैंकों के शाखाओं पर दौड़ पड़े. शहर स्थित एसबीआई और पीएनबी की शाखाओं पर तो सुबह से ही महिला-पुरुषों भीड़ उमड़ पड़ी लेकिन बैंक नियमित समय से नहीं खुले. वहीं, समय से नकद नहीं पहुंचने से भी दिक्कतें आयीं.
कैश की कमी से नहीं बदले जा सके नोट
शहर के विभिन्न बैंकों में करेंसी कैश को बाहर से नहीं पहुंचने के चलते सुबह से विभिन्न बैंकों के बाहर खड़े अधिकतर लोगों बिना रुपये बदले ही वापस लौट जाना पड़ा. एसबीआई मुख्य शाखा और कृषि शाखा सहित पीएनबी, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य बैंकों द्वारा नोट बदले गये लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद भोजपुर रोहतास ग्रामीण बैंक में रुपये खत्म हो जाने के चलते रुपये बदलने का कार्य बंद हो गया जबकि दोपहर तीन बजे तक सभी बैंकों पर इसी प्रकार की स्थिति बन गयी और वहां भी नोट खत्म हो जाने के चलते कतार में अपनी बारी का इंतजार कर रहे लोगों को शनिवार को आने को कह वापस भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










