कराहती रही गर्भवती गायब थीं लेडी डॉक्टर

Updated:
विज्ञापन

भभुआ सदर : सदर अस्पताल में प्रतिदिन आठ बजे से शुरू होनेवाली महिला ओपीडी सेवा में गुरुवार की सुबह 10 बजे तक महिला डॉक्टर के अनुपस्थित रहने के चलते सुबह से इलाज के लिए बैठी महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी. खासकर गर्भवती महिलाएं समय से डॉक्टर के नहीं रहने पर दर्द से छटपटाती रहीं. […]

विज्ञापन
भभुआ सदर : सदर अस्पताल में प्रतिदिन आठ बजे से शुरू होनेवाली महिला ओपीडी सेवा में गुरुवार की सुबह 10 बजे तक महिला डॉक्टर के अनुपस्थित रहने के चलते सुबह से इलाज के लिए बैठी महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी. खासकर गर्भवती महिलाएं समय से डॉक्टर के नहीं रहने पर दर्द से छटपटाती रहीं.
डड़वा की सुमन देवी ने बताया कि सुबह सात बजे से इसी हालत में डॉक्टर का इंतजार कर रही हूं. यहां कोई महिला कर्मी भी नहीं है कि उससे इलाज के बारे में पूछा जा सके. सिरबिट की सुनीता देवी, किरण देवी, रुपापट‍्टी की गुड़िया देवी का कहना था कि काफी देर से वे लोग डॉक्टर के इंतजार में बैठी हुई हैं. अब तक डॉक्टर नहीं आया है. गौरतलब है कि गुरुवार को ओपीडी में डॉक्टर किरण सिंह की ड‍्यूटी थी जो कि वह 10 बजे तक नहीं आयी थी. जबकि पुरुष ओपीडी में प्रेमराजन और डा. अनिल कुमार मरीजों को देखने में लगे हुए थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन