नदी किनारे बनने लगीं वेदियां

Updated:
विज्ञापन

भभुआ नगर : लोक आस्था के महापर्व छठ का शुभारंभ शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ शुरू हो जायेगा. चाद दिनों तक चलनेवाले आस्था के महापर्व को लेकर उत्साह का माहौल चरम पर है. हर ओर अब छठ के गीतों से भी माहौल पूरा भक्तिमय बन चुका है. नदी सरोवर, तालाबों पर बने घाटों को संवारने […]

विज्ञापन
भभुआ नगर : लोक आस्था के महापर्व छठ का शुभारंभ शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ शुरू हो जायेगा. चाद दिनों तक चलनेवाले आस्था के महापर्व को लेकर उत्साह का माहौल चरम पर है.
हर ओर अब छठ के गीतों से भी माहौल पूरा भक्तिमय बन चुका है. नदी सरोवर, तालाबों पर बने घाटों को संवारने में लोग जुटे हैं. लौकी-भात खा कर महापर्व की शुरुआत होगी. घाटों में भी अभी से छठ मइया के गीतों की गूंज सुनायी पड़ने लगी है. भक्ति व आस्था के इस महापर्व के पवित्रता का यह आलम है कि हर छठ व्रती इसे लेकर काफी उत्साह में दिख रही हैं. छठ मइया की पूजा को लेकर बाहरी प्रदेशों में रहनेवाले लोग भी अपने घर पहुंच चुके हैं.
शहर के राजेंद्र सरोवर, मथुरा घाटा, कंचन नगर घाट, अटल बिहारी हाई स्कूल के समीप, पूरब पोखरा, ब्रम्हचारी पोखरा, चमन लाल पोखरा पर छठव्रतियों द्वारा भगवान भाष्कर को अर्घ दिया जायेगा. छठ घाटों पर रोशनी और कई समाजसेवियों व संस्थाओं द्वारा दूध व फल-फूल वितरित किये जाने की तैयारी की गयी है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे. जिला प्रशासन द्वारा किया गया है.
सुवरन नदी पुल पर बरतें सावधानी
अटल बिहारी हाइस्कूल के समीप सुवरन नदी में छठ पूजा को लेकर काफी भीड़ इक्ट‍्ठा होती है. नदी पर जो पुल बना है, उसके एक छोर पर मिट‍्टी के कटाव की वजह से काफी बड़ा होल बन गया है. जिस पर अभी तक प्रशासनिक अधिकारियों की नजर भी नहीं पड़ी है. पुल में बने होल से किसी अनहोनी घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है. पुल से हर रोज बड़ी संख्या में बाइक व सवारी वाहन गुजरते हैं. पूजा के दौरान पुल पर काफी भीड़ इकट्ठा होती है पुल पर होल की खबर को प्रभात खबर ने बीते दिनों काफी प्रमुखता से छापा था लेकिन, लगता है प्रशासन भी किसी बड़े हादसे के इंतजार में है. अब तक इसकी मरम्मत की दिशा में कोई कारगर पहल नहीं हुई.
छठ पूजा को लेकर फलों की बिक्री तेज
छठ पूजा में चढ़ाये जानेवाले विभिन्न प्रकार के फलों को लेकर चौक-चौराहों पर दुकानें सज गयी हैं. गुरुवार को बाजार में फलों व पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर विशेष भीड़ रही. अधिकांश दुकानों पर, नारियल, अन्नानस, शरीफा, सेव, संतरा, अनार, केला, अमरूद, ईख की जबरदस्त बिक्री हुई. बाजार में लौकी की भी जबरदस्त डिमांड दिखी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन