रंगदारी वसूलने के मामले में दो गिरफ्तार, भेजे गये जेल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ सदर : शहर के देवी मंदिर रोड में सवारी वाहन चालकों से रंगदारी वसूलने के मामले में नगर थाना पुलिस द्वारा दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार पकड़ाये दोनों युवक सिकठी के उत्तम पटेल और निलेश पटेल के नाम पर सभी सवारी वाहनों से प्रतिदिन 20 से 40 […]
विज्ञापन
भभुआ सदर : शहर के देवी मंदिर रोड में सवारी वाहन चालकों से रंगदारी वसूलने के मामले में नगर थाना पुलिस द्वारा दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार पकड़ाये दोनों युवक सिकठी के उत्तम पटेल और निलेश पटेल के नाम पर सभी सवारी वाहनों से प्रतिदिन 20 से 40 रुपये रंगदारी की वसूली करते थे. पुलिस पकड़ में आये युवक ऋषि पटेल सिकठी, बिहारी पटेल मोकरी गांव के बताये जाते हैं.
नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि देवी मंदिर रोड स्थित अस्थायी सवारी स्टैंड से धरौली जानेवाले सवारी वाहनों से कुछ युवकों द्वारा वसूली की जा रही है.
इस सूचना पर दारोगा संजीत कुमार के साथ पुलिस टीम को देवी मंदिर रोड में भेजा गया, जहां से उत्तम पटेल और निलेश पटेल के नाम पर वसूली करते दो युवकों को खदेड़ कर पकड़ लिया गया. पकड़ाये युवकों के पास से बैंक ऑफ बड़ौदा की जमा परची जिसमें उगाही के 4 हजार व 25 सौ रुपये उत्तम पटेल के खाते में भेजे जाने का रिसीप्ट बराम हुआ है.
इसके अलावा उनके पास से 18 व्यक्तियों से 20 व 40 रुपये उगाही की लिस्ट भी बरामद की गयी है. केस की जांच कर रहे दारोगा संजीत कुमार के अनुसार, देवी मंदिर रोड से सवारी वाहन चलानेवाले जवाहर राम, नारद सिंह, नखड़ू सिंह द्वारा भी मौखिक रुप से स्वीकार किया गया है कि प्रतिदिन उनलोगों से पकड़ाये लोगों द्वारा 20 व 40 रुपये की जबरन वसूली की जाती थी. नगर थाना पुलिस ने दोनों धराये युवकों से विस्तृत पूछताछ कर बुधवार को जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










