जनता का भरोसा न तोड़ें नेता : जगदानंद

Updated:
विज्ञापन

कर्मनाशा/ दुर्गावती : बिहार प्रदेश में दुर्गावती इलाके का अपना इतिहास रहा है. यह इलाका अपने तरीके से स्वयं संघर्ष रहा है. देश की लड़ाई में भी इस इलाके का योगदान रहा है. आम आदमी का भरोसा बनाये रखने की जिम्मेवारी नेताओं की होती है. उक्त विचार पूर्व सांसद जगदानंद सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि […]

विज्ञापन
कर्मनाशा/ दुर्गावती : बिहार प्रदेश में दुर्गावती इलाके का अपना इतिहास रहा है. यह इलाका अपने तरीके से स्वयं संघर्ष रहा है. देश की लड़ाई में भी इस इलाके का योगदान रहा है. आम आदमी का भरोसा बनाये रखने की जिम्मेवारी नेताओं की होती है.
उक्त विचार पूर्व सांसद जगदानंद सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि मंगलवार को उत्क्रमित कन्या माध्यमिक विद्यालय दुर्गावती के प्रांगण में राजद के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर डा. जवाहरलाल बिंद को मनोनीत किये जाने के सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह में संबोधित करते हुए कही. पूर्व सांसद जगदानंद सिंह ने कहा कि आमजनों की समस्याओं के लिए जो संघर्ष करता है और जो जनता का विश्वास जीतता है. उसे जनता नेता मानती है. उन्होंने कहा कि ऊंच नीच का भेद मिटाओ कमजोर वर्ग को ऊपर उठाओ, गरीब पीड़ितों की आंखों में आंसू न बहने दो, हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई ये चार भाई हैं. इस मुल्क को इन्हीं के बदौलत आजादी मिली थी. नौजवानों पढ़ो लिखो, कठिन प्रतियोगिता है जब तक इसे अर्जित नहीं करोगे पिछड़ जाओगे. जब मेक इन इंडिया की बातें हो रही हैं तो, सात लाख करोड़ के पैकेज की क्या आवश्यकता है. बिहार प्रदेश के महासचिव रामबली चंद्रवंशी ने कहा कि देश के अंदर दो धाराओं की राजनीति चल रही है. पूर्व विधायक अंबिका यादव ने कहा कि लालू प्रसाद एवं जगदा बाबू, जय प्रकाश नारायण एवं डॉक्टर लोहिया व कर्पूरी ठाकुर के विचारों पर चलने वाले नेता हैं.
इस दौरान पूर्व मंत्री विद्या सागर निषाद, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चैनपुर वीरेंद्र सिंह, पूर्व जिला पार्षद आनंद सिंह, सीताशरण बिंद, चंद्रमोहन पाल, सतीश यादव, पप्पू यादव, रामबली चंद्रवंशी हारून अंसारी , बिजेन्द्र बिन्द सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजीमुद्दीन अंसारी एवं संचालन भोला यादव ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन