विद्यार्थियों ने चाइनीज वस्तुएं नहीं खरीदने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

एसबीपी कॉलेज के स्टूडेंट‍्स ने सामान जला जताया विरोध भभुआ नगर : चीन में निर्मित वस्तुओं का बड़ा बाजार भारत है लेकिन, इस दीपावाली चाइनीज वस्तुओं के डिमांड में तेजी से गिरावट आयी है. हर वर्ग इन वस्तुओं का विरोध कर रहा है. लोगों को चाइनीज वस्तुओं को नहीं खरीदने के लिए जागरूक भी किया […]

विज्ञापन
एसबीपी कॉलेज के स्टूडेंट‍्स ने सामान जला जताया विरोध
भभुआ नगर : चीन में निर्मित वस्तुओं का बड़ा बाजार भारत है लेकिन, इस दीपावाली चाइनीज वस्तुओं के डिमांड में तेजी से गिरावट आयी है. हर वर्ग इन वस्तुओं का विरोध कर रहा है. लोगों को चाइनीज वस्तुओं को नहीं खरीदने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है.
इसी क्रम में शहर में भी चाइनीज वस्तुओं का विरोध करने में युवा वर्ग सबसे आगे दिख रहा है. गुरुवार को शहर के एसबीपी कॉलेज के छात्रों ने छात्र नेता विवेकानंद पटेल के नेतृत्व में कॉलेज के मुख्य गेट पर सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने चाइनीज वस्तुओं को जला कर अपना विरोध जताया.
इसके अलावा छात्रों ने यह संकल्प लिया कि चाइनीज वस्तुओं को नहीं खरीदना है. चाइनीज वस्तुओं की घटिया क्वालिटी के विषय में लोगों को भी जागरूक किया जायेगा. कॉलेज के सभी स्टूडेंट‍्स ने इसका पुरजोर समर्थन किया. इस मौके पर शुभम तिवारी, राकेश कुमार, जितेंद्र प्रसाद, बिट‍्टू जायसवाल आदि मौजूद रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन