पेंशनधारियों के खाते में जायेंगे रुपये

Updated:
विज्ञापन

27 अक्तूबर से पेंशन भेजने की प्रक्रिया होगी शुरू पहले चरण में 60 हजार से अधिक लाभुकों को मिलेगा लाभ भभुआ नगर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत मिलनेवाली पेंशन के वितरण को ले सभी बाधाएं दूर कर ली गयी है. पहले चरण में कुल 60 हजार से अधिक पेंशनधारियों की पेंशन का भुगतान किया […]

विज्ञापन
27 अक्तूबर से पेंशन भेजने की प्रक्रिया होगी शुरू
पहले चरण में 60 हजार से अधिक लाभुकों को मिलेगा लाभ
भभुआ नगर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत मिलनेवाली पेंशन के वितरण को ले सभी बाधाएं दूर कर ली गयी है. पहले चरण में कुल 60 हजार से अधिक पेंशनधारियों की पेंशन का भुगतान किया जाना है. इसे लेकर सारी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है. जिले में कुल 97 हजार पेंशनधारियों को पेंशन के रुपये दिये जाने को ले चयनित किया गया है.
गौरतलब है कि पहले चरण में पेंशनधारियों को 27 अक्तूबर से उनके खाते में राशि भेजी जायेगी.राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस बार जिन पेंशनधारियों को पेंशन दिया जाना है उनके लिए आधार कार्ड की बाध्यता नहीं रखी गयी. लेकिन, इसके बाद इस मद में जो भी पेशन वितरित किया जायेगा उसके लिए लाभुक का आधार कार्ड होना अनिवार्य होगा. विभाग ने इसके लिए विशेष अभियान भी चलाया था लेकिन, अब भी कई ऐसे लाभुक है जिनका आधार कार्ड विभाग को प्रापत नहीं हुआ है पहले चरण में करीब 60 हजार से अधिक लाभुकों को पेंशन योजना का लाभ मिलेगा उसके बाद करीब दस से बीस दिनों बाद बचे हुए लाभुकों को पेंशन दिया जाना है.
इसके अलावे वर्ष 2015-16 में आवंटन के अभाव में जिन लाभुकों को पेंशन नहीं मिला उन्हें भी पेंशन दिया जाना है लाभुकों को पेंशन नहीं मिला उन्हें भी पेंशन दिया जाना है. लाभुकों को मार्च 2016 से सितंबर तक का पेंशन उनके खाते में भेजा जायेगा.
सर्वे में गलत पेंशनधारी कर लगी लगाम
सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत कुल छह कैटेगरी में चयनित लाभुकों को पेंशन दिये जाने का प्रावधान है. लेकिन, इस योजना में भी लोग अपनी दाल गलाने से बाज नहीं आ रहे. सर्वे में यह पता चला है कि ऐसे लाभुक है जो दो जगहों पर अपना नाम विभिन्न पेंशन योजनाओं में जुड़वा कर इसका भरपुर लाभ ले रहे हैं.
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सर्वे से पूर्व जिले मेंएक लाख 20 हजार पेंशनधारी थे लेकिन, सर्वे के बाद सिर्फ 97 हजार पेंशनधारियों को सही पाया गया है. वहीं लगभग सात हजार पेंशनधारियों का फिर से वेरिफिकेशन किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन