नहर व सड़क पर दें ध्यान : डीएम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
काम में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों को लगायी फटकार छठ घाटों के निर्माण को ले मिट्टी भराई का दिया गया निर्देश भभुआ नगर : सोमवार को जिले में संचालित मनरेगा योजना के कार्यो की समीक्षा बैठक डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई. उन्होंने कहा कि मनरेगा से जन कल्याणकारी योजनाएं जैसे नहर, पइन […]
विज्ञापन
काम में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों को लगायी फटकार
छठ घाटों के निर्माण को ले मिट्टी भराई का दिया गया निर्देश
भभुआ नगर : सोमवार को जिले में संचालित मनरेगा योजना के कार्यो की समीक्षा बैठक डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई. उन्होंने कहा कि मनरेगा से जन कल्याणकारी योजनाएं जैसे नहर, पइन की साफ- सफाई, कच्ची सड़क आदि बनाने की आवश्यकता बतायी. इसके अलावा डीएम ने पंचायतों से अनुमोदन कराकर छठ घाट का निर्माण व घाट पर मिट्टी भराई एवं सफाई कराने का निर्देश प्रोग्राम अधिकारियों को दिया.
बैठक में डीडीसी दिलीप कुमार ने बताया की 25 लाख मानव दिवस सृजन का है. इसके विरूद्ध अबतक 79.07 प्रतिशत लक्ष्य हासिल हुआ है बैठक में जानकारी दी गई की भभुआ प्रखंड के लिये तीन लाख 10 हजार, भगवानपुर में चार लाख पांच हजार, चैनपुर में दो लाख, चांद में एक लाख 87 हजार, दुर्गावती में 2 लाख 21 हजार, मोहनिया में दो लाख 70 हजार, नुआव में एक लाख 80 हजार, रामपुर में एक लाख 580 और रामगढ में एक लाख अधौरा में एक लाख 86 हजार वार्षिक मानव दिवस का लक्ष्य निर्धारित है. डीएम ने कहा की कहा की चांद व दुर्गावती में वृक्षारोपड़ का अच्छा काम हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










