पीएचसी में खांसी व बुखार की भी दवा नहीं
रामपुर : पीएचसी में कई दवाओं की कमी है. मौसम में परिवर्तन होते ही पीएचसी में मरीजों की संख्या बढ़ गयी है. मरीज विपिन जायसवाल, भीम कुमार आदि ने बताया कि खांसी हो गयी है, दवा लेने के लिए आया, तो कहा गया कि दवा नहीं है. बाजार से खांसी की दवा खरीदनी पड़ रही […]
रामपुर : पीएचसी में कई दवाओं की कमी है. मौसम में परिवर्तन होते ही पीएचसी में मरीजों की संख्या बढ़ गयी है. मरीज विपिन जायसवाल, भीम कुमार आदि ने बताया कि खांसी हो गयी है, दवा लेने के लिए आया, तो कहा गया कि दवा नहीं है. बाजार से खांसी की दवा खरीदनी पड़ रही है. लोगों को काउंटर पर जरूरी दवा नहीं मिलने पर बाजार से महंगे दामों पर दवा लेनी पड़ती है. इन दिनों दवा काउंटर पर बुखार, सर्दी, खांसी आदि की दवा के लिए भीड़ लगी रहती है.
दवा वितरण करने वाले कमलेश कुमार से पूछने पर बताया कि आउटडोर में 33 की जगह 20 प्रकार की दवाइयां हैं. इंडोर में 144 की जगह 40 प्रकार के दवाएं है. डॉ गीता कुमारी ने बताया कि खांसी, बच्चे की एंटीबायोटिक, पीसीएम सीरफ, एंटी फंगल मरहम आदि कई प्रकार की दवाओं की कमी है. प्रभारी डॉ प्रमोद कुमार से पूछने पर बताया कि दवा की कमी को पूरा करने के लिए कई बार विभागीय अधिकारी से कहा गया, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










