नदी से निकाला गया युवती का शव
मोहनिया सदर : थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव के निर्मल साह की 15 वर्षीय बेटी अन्नू कुमारी का शव शनिवार को लगभग 19 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शिवपुर के पास दुर्गावती नदी से बरामद कर लिया. शुक्रवार को निर्मल साह की पत्नी कुछ महिलाओं के साथ जिउतिया […]
मोहनिया सदर : थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव के निर्मल साह की 15 वर्षीय बेटी अन्नू कुमारी का शव शनिवार को लगभग 19 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शिवपुर के पास दुर्गावती नदी से बरामद कर लिया. शुक्रवार को निर्मल साह की पत्नी कुछ महिलाओं के साथ जिउतिया का स्नान करने वाराणसी गयी थी.
इधर बेटी अन्नू गांव व परिवार की महिलाओं के साथ जिउतिया स्नान करने गांव के बगल स्थित दुर्गावती नदी पहुंची. नदी मे स्नान करने के दौरान पैर फिसल गया और वह पानी में चली गयी. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, नदी में अधिक पानी छोड़े जाने से जल स्तर एका-एक बढ़ गया था और वह धारा में बहने के साथ डूब गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










