शहर के आर्य समाज मंदिर में हुई भोजपुरी देवी गीत की शूटिंग

Updated:
विज्ञापन

भभुआ (सदर) : शहर के आर्य समाज मंदिर में गुरुवार को सांईं फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले भोजपुरी देवी गीत ‘अंबे जगदंबे’ की शूटिंग हुई. इस देवी गीत में स्थानीय भोजपुरी गायक अजय पांडेय अमृत ने अपनी अवाज दी है. आर्य समाज मंदिर में हो रही शूटिंग में जुटे स्थानीय सहित वाराणसी से आये फिल्म […]

विज्ञापन
भभुआ (सदर) : शहर के आर्य समाज मंदिर में गुरुवार को सांईं फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले भोजपुरी देवी गीत ‘अंबे जगदंबे’ की शूटिंग हुई. इस देवी गीत में स्थानीय भोजपुरी गायक अजय पांडेय अमृत ने अपनी अवाज दी है. आर्य समाज मंदिर में हो रही शूटिंग में जुटे स्थानीय सहित वाराणसी से आये फिल्म कलाकारों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी पड़ी.
भोजपुरी देवी गीत का निर्माण और निर्देशन कर रहे फिल्म प्रोड्यूसर राकेश तिवारी ने बताया कि यहां के अलावा मुंडेश्वरी और मदुरना स्थित चंडेश्वरी मंदिर में भी शूटिंग की गयी है. शुक्रवार को अंतिम शूटिंग होगी. 25 सितंबर को इस देवी गीत की सीडी बाजार में उतार दी जायेगी. देवी गीत की शूटिंग के दौरान स्थानीय कलाकार सत्य प्रकाश सिंह, शैलेश मिश्रा, वरुण मिश्रा, रविशंकर अग्रवाल, संजय आर्य सहित अन्य कलाकारों ने भी हिस्सा लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन