रामगढ़ में टेक होम राशन वितरण में अनदेखी का लगाया आरोप
रामगढ़ : प्रखंड स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर अगस्त माह के टेक होम राशन का वितरण नहीं हुई था. गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र स्थित लगभग 153 आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन का वितरण किया गया. वितरण के दौरान सभी केंद्रों पर वार्ड सदस्यों व पंचायत जनप्रतिनिधियों के देख-रेख में वित्तरण किया जाना था, पर वितरण […]
रामगढ़ : प्रखंड स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर अगस्त माह के टेक होम राशन का वितरण नहीं हुई था. गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र स्थित लगभग 153 आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन का वितरण किया गया. वितरण के दौरान सभी केंद्रों पर वार्ड सदस्यों व पंचायत जनप्रतिनिधियों के देख-रेख में वित्तरण किया जाना था, पर वितरण के दौरान किसी भी केंद्र पर सेविकाओं द्वारा जनप्रतिनिधियों को नहीं बुलाया गया था.
इस संबंध में वार्ड सदस्यों के संघ के प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार गोंड ने आरोप लगाया है कि पिछले दिनों एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिल कर अवगत कराया गया था कि टेक होम राशन सभी वार्ड सदस्यों के देख-रेख में ही वितरण किया जाये. इस पर जिलाधिकारी ने भरोसा भी दिलाया था. वितरण के समय वार्ड सदस्यों की उपेक्षा की गयी. इस मामले की शिकायत सीडीपीओ कार्यालय में की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










