रामपुर में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आज

Updated:
विज्ञापन

रामपुर : प्रखंड मुख्यालय परिसर में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के लिए महाशिविर का आयोजन आज किया जायेगा. इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.बीडीओ ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय परिसर में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता के गंभीर मामलों की सुनवाई की जायेगी. जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली […]

विज्ञापन
रामपुर : प्रखंड मुख्यालय परिसर में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के लिए महाशिविर का आयोजन आज किया जायेगा. इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.बीडीओ ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय परिसर में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता के गंभीर मामलों की सुनवाई की जायेगी. जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. इस कार्यक्रम के तहत जिला से डीएम,एसपी सहित कई संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी द्वारा समस्याओं का समाधान किया जायेगा. इस कार्यक्रम के लिए 14 काउंटर बनाये गये हैं.
यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे चलेगा.सभी विभागों के कर्मी व अधिकारी लोगों की समस्याओं को सुनेंगे. इन काउंटरों पर कर्मियों को भी नियुक्त किया जायेगा. बुधवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाये रहे. वहीं दिन भर रूक-रूक कर बारिश होती रही.
दिव्यांगता शिविर आज
प्रखंड के पीएचसी परिसर में आज दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया जायेगा. पीएचसी में लगभग तीन वर्षों से दिव्यांग शिविर नहीं लगा है. इसके तहत सभी प्रकार के दिव्यांग की जांच करते हुए प्रमाणपत्र बनाये जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन