नक्शे से मिटा दो पाकिस्तान का नाम

Updated:
विज्ञापन

अाखिरी सलाम. शहीद की पत्नी बोली, सरकार उठाये कड़े कदम, बातचीत नहीं, हमले का वक्त नुआंव : अब वक्त आ गया है कि भारत दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान को हमेशा के लिए मिटा दे. नहीं तो रोज-रोज इसी तरह से जवान शहीद होते रहेंगे और शहीदों के परिजन खून के आंसू रोते रहेंगे. उक्त […]

विज्ञापन

अाखिरी सलाम. शहीद की पत्नी बोली, सरकार उठाये कड़े कदम, बातचीत नहीं, हमले का वक्त

नुआंव : अब वक्त आ गया है कि भारत दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान को हमेशा के लिए मिटा दे. नहीं तो रोज-रोज इसी तरह से जवान शहीद होते रहेंगे और शहीदों के परिजन खून के आंसू रोते रहेंगे. उक्त बातें नुआंव के बड्ढ़ा निवासी शहीद राकेश की पत्नी किरण ने अपने पति का पार्थिव शरीर बड्ढ़ा गांव पहुंचने पर कही. साथ ही किरण ने कहा कि अब पाकिस्तान के साथ बात का नहीं बल्कि हमले का वक्त आ गया है. हम बार-बार बात करते रहेंगे और वे बार-बार पीठ में खंजर मारते रहेंगे.
इस बार भी भारत ने कड़ा रूख अख्तियार करते हुए पाकिस्तान को उसी के भाषा में सबक नहीं सिखाया, तो भारत की मां और बहनें इसी तरह से रोज विधवा होते रहेंगी. अभी तक के कायराना हमलों से पाकिस्तान ने यह साबित कर दिया है कि वह मानवता का दुश्मन है. अब उसे इस दुनिया में रहने का कोई हक नहीं है. किरण की आंखों में आंसू व चेहरे पर गुस्सा साफ तौर पर झलक रहा था. किरण का गुस्सा उसके जुबान पर इस कदर छलका कि उसने धमकी भरे अंदाज में कहा कि अगर भारत इस बार अपने शहीद जवानों का बदला नहीं लेता है, तो वह अपने बेटे को कभी भी सेना में नहीं जाने देगी.
रविवार की सुबह उत्तरी कश्मीर के उरी में सेना के बेस कैंप पर हुए हमले में शहीद हुए कैमूर जिले के नुआंव थाना अंतर्गत बड्ढ़ा गांव के राकेश सिंह का पार्थिव शरीर मंगलवार की सुबह उनके पैतृक गांव बड्ढ़ा पहुंचा. सोमवार की शाम को ही बड्ढ़ा सहित रामगढ़ व नुआंव क्षेत्र में यह खबर फैल चुकी थी कि शहीद राकेश का पार्थिव शरीर मंगलवार की सुबह बड्ढ़ा गांव पहुंचेगा. इसके बाद मंगलवार की सुबह से ही बड्ढ़ा नुआंव पथ पर शहीद राकेश की एक झलक पाने एवं उसे श्रद्धांजलि देन के लिए आस पास के ग्रामीणों सहित नुआंव रामगढ़, मोहनिया व भभुआ से लोगों का गांव पहुंचने के लिए तांता लगा रहा.
सुबह के 8 बजते-बजते पूरा गांव आम लोग जनप्रतिनिधि,विधायक, मंत्री, अधिकारी एवं पुलिस से खचाखच भर गया. वहीं नुआंव बड्ढ़ा पथ पर सैकड़ों की संख्या में युवक हाथों में तिरंगा लेकर राकेश के पार्थिव शरीर का जहां आने का इंतजार कर रहे थे वहीं पाकिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान मूर्दाबाद के नारे बुलंद कर रहे थे. राकेश के पार्थिव शरीर के पहुंचने के पहले नुआंव के युवकों ने नुआंव बाजार में ही गली-गली भ्रमण कर सुबह से ही शहीद के सम्मान में अमर रहे नारे लगाते नजर आये .
कश्मीर के उरी में शहीद हुए राकेश सिंह का शव मंगलवार को पहुंचा बड्ढ़ा गांव
शहीद के सम्मान में बड्ढ़ा गांव में उमड़ा लोगों का सैलाब
हजारों की भीड़ के बीच शहीद को दी गयी सलामी
आंसू व गुस्से के बीच लोगों ने दी श्रद्धांजलि
सेना व बिहार पुलिस के जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
मध्य विद्यालय बड्ढ़ा के परिसर में लगभग 11 बजे सेना एवं बिहार पुलिस के जवानों द्वारा शहीद राकेश को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान वहां मौजूद राजनेता हो, अधिकारी हो या फिर आम लोग सभी ने सलामी देकर शहीद राकेश को सम्मान दिया. वहीं इस मौके पर सभी की आंखे एक बार नम हो गयी. गार्ड ऑफ ऑनर के बाद मंत्री संतोष कुमार निराला, सांसद अश्वनी चौबे, डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह, एसपी हरप्रीत कौर, विधायक अशोक सिंह, निरंजन राम, ब्रजकिशोर विंद सहित सभी लोगों ने बारी-बारी से श्रद्धांजलि दी.
सुबह में ही बड्ढ़ा पहुंच गये नेता से लेकर अधिकारी तक
शहीद राकेश का पार्थिव शरीर बड्ढ़ा गांव पहुंचने के पहले सुबह में ही मंत्री विधायक, नेता से लेकर अधिकारी तक बड्ढ़ा गांव पहुंच गये. पार्थिव शरीर पहुंचने से पहले बिहार सरकार के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार निराला, डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह, एसपी हरप्रीत कौर, एएसपी अभियान राजीव रंजन, मोहनिया एसडीपीओ मनोज राम अन्य अधिकारियों के साथ गांव पहुंच गये. सुबह-सुबह ही पूर्व सांसद जगदानंद सिंह, पूर्व विधायक अंबिका यादव के साथ उक्त गांव में पहुंचे हुए थे. वहीं मौजूदा सांसद अश्वनी चौबे, विधायक अशोक सिंह, निरंजन राम व ब्रजकिशोर विंद सोमवार से ही गांव में जमे हुए थे. पार्थिव शरीर पहुंचने पर सांसद अश्वनी चौबे व तीनों विधायक नुआंव से बड्ढ़ा गांव तक पार्थिव शरीर के साथ तिरंगा यात्रा निकाला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन