पकड़े गये ट्रक बन रहे लोगों के लिए परेशानी का सबब
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पकड़े गये ओवरलोडेड ट्रकों को जगह की कमी के चलते लगा दिया जा रहा सड़क पर भभुआ (सदर) : शहर के चौक-चौराहों से पकड़े गये बालू और गिट्टी लदे ट्रक व डंपर इस वक्त शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं. कारण पुलिस द्वारा पकड़े जा रहे इन ट्रकों को नगर थाने […]
विज्ञापन
पकड़े गये ओवरलोडेड ट्रकों को जगह की कमी के चलते लगा दिया जा रहा सड़क पर
भभुआ (सदर) : शहर के चौक-चौराहों से पकड़े गये बालू और गिट्टी लदे ट्रक व डंपर इस वक्त शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं. कारण पुलिस द्वारा पकड़े जा रहे इन ट्रकों को नगर थाने के समीप मुख्य सड़क पर ही लगा दिया जाता है. वैसे नगर थाने की भी मजबूरी है कि पकड़े जा रहे इन ट्रकों व डंपरों को जब्त कर लाने के बाद खड़ा करें, तो आखिर कहां. नगर थाने के परिसर का हर हिस्सा पहले से ही पकड़े गये कार जीप बाइकों और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से पटा पड़ा है.
अब जगह की कमी के चलते भले ही नगर थाना मुख्य सड़क के किनारे ही इन वाहनों को खड़े करा देते हैं. इससे शहरवासियों और बाजार करने आनेवाले ग्रामीणों के लिए पुलिस की यह कार्रवाई परेशानी खड़ी करती है. क्योंकि, नगर थाना के सामने ट्रक व डंपर खड़े रहने से लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है वहीं छोटे वाहन और स्कूली बसें भी नगर थाने के समीप जाम में फंस जाती हैं. सोमवार को नगर थाना पुलिस द्वारा पकड़े गये एक बालू, ट्रक और गिट्टी लदे डंपर को थाने के बाहर सड़क के किनारे लगा दिया गया, जबकि एक बालू लदा ट्रक पहले से ही उक्त स्थान पर खड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










