त्योहारों के मद्देनजर शहर को बांटा गया चार जोन में

Updated:
विज्ञापन

नप की सामान्य बैठक में लिया गया निर्णय, बेहतर होगी शहर की साफ-सफाई भभुआ(सदर) : नगर पर्षद कार्यालय सभागार में नगर पर्षद की सामान्य बैठक आयोजित की गयी, जिसमें आगामी दिनों में आने वाले बड़े त्योहारों के मद्देनजर बेहतर साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था का निर्णय लिया गया. बैठक के दौरान शहर की साफ-सफाई के लिए […]

विज्ञापन
नप की सामान्य बैठक में लिया गया निर्णय, बेहतर होगी शहर की साफ-सफाई
भभुआ(सदर) : नगर पर्षद कार्यालय सभागार में नगर पर्षद की सामान्य बैठक आयोजित की गयी, जिसमें आगामी दिनों में आने वाले बड़े त्योहारों के मद्देनजर बेहतर साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था का निर्णय लिया गया. बैठक के दौरान शहर की साफ-सफाई के लिए शहर को चार जोन में विभक्त करने का विचार बना. इसमें प्रत्येक जोन में दो कर संग्राहक, 10 सफाई कर्मी और उनकी देख रेख के लिए पार्षदों की एक कमेटी बनेगी, जिसकी कमान सशक्त स्थायी समिति के सदस्य के हाथों में रहेगी. बैठक के दौरान कई पार्षदों ने उनके वार्डों में शौचालय की राशि नहीं मिलने और गड्ढ़ा खुदवा कर नप जेई द्वारा अवलोकन नहीं करने की शिकायत की गयी, जिस पर नप के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा जल्द ही सभी को शौचालय की राशि उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया.
बैठक की अध्यक्षता नप अध्यक्ष बजरंग बहादुर सिंह व कार्य संचालन नप इओ द्वारा किया गया. बैठक के दौरान प्रभात खबर में एलइडी लाइट में लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन द्वारा कार्य नहीं कराये जाने व अनियमितता बरते जाने जैसे खबर छपने का हवाला देते हुए उक्त कंस्ट्रक्शन कंपनी पर कार्रवाई की मांग की गयी. जिस पर निर्णय लिया गया कि बंद पड़े स्ट्रीट लाइटों का मरम्मत अब नगर पर्षद अपने संसाधन से करायेगी. लेकिन मरम्मती का सारा खर्च नगर पर्षद लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन से वसूल करेगी. इसके अलावे 25 अस्थायी सफाई कर्मियों की बहाली व जरूरी संसाधनों के क्रय संबंधी भी निर्णय लिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन