अखलासपुर में महिलाओं को पीटा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ (सदर) : शनिवार की दोपहर अखलासपुर गांव में कुछ बदमाशों ने नकली नोट छुट्टा कराने का विरोध करने पर तीन महिलाओं की बेरहमी से पिटाई कर दी. इसमें पिटाई से जख्मी एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता […]
विज्ञापन
भभुआ (सदर) : शनिवार की दोपहर अखलासपुर गांव में कुछ बदमाशों ने नकली नोट छुट्टा कराने का विरोध करने पर तीन महिलाओं की बेरहमी से पिटाई कर दी. इसमें पिटाई से जख्मी एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार को अखलासपुर के सुनील बिंद ने गांव के ही स्व बाबूलाल बिंद के बेटे कर्ण को 100 का नकली नोट देकर उसे बाजार में छुट्टा कराने के लिए भेज दिया. बच्चा जब लौट कर आया, तो इसका विरोध चिंता देवी, धनसीरा देवी व सुनीता देवी ने किया. विरोध करते हुए बच्चों से ऐसा काम कराने से मना किया. इस पर सुनील और उसके साथ राजा बिंद और पुकार बिंद नाराज हो उठे और सभी ने मिल कर तीनों महिलाओं को पीटना शुरू कर दिया. पिटाई से घायल होकर महिलाएं गिर पड़ीं, तो पिटाई करने वाले सभी बदमाश वहां से भाग निकले.
घटना के बाद जुटे लोगों ने पिटाई से घायल महिलाओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां इलाज के बाद सुनीता देवी व धनसीरा देवी को डॉक्टर द्वारा मरहम पट्टी कर छुट्टी दे दी गयी, लेकिन पिटाई से गंभीर हुई चिंता देवी का इलाज सदर अस्पताल में भरती कर चल रहा है. इस पिटाई मामले के बाद घटनास्थल पर नगर थाने की पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपित वहां से फरार हो चुके थे. इस मामले में पीड़ित महिलाओं के परिजनों ने अब तक नगर थाने में शिकायत नहीं दर्ज करायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










