स्मार्ट कार्ड पर नहीं मिल रहा ड्राइविंग लाइसेंस

Updated:
विज्ञापन

समस्या. करीब एक माह से डीटीओ ऑफिस में व्यवस्था ठप विभाग ने भेजा रिमाइंडर पर नहीं हुई सप्लाइ मायूस होकर ऑफिस से लौट रहे लोग भभुआ (नगर) : परिवहन विभाग में करीब एक माह से स्मार्ट कार्ड पर ड्राइविंग लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन कार्ड उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. ऐसा विभाग में स्मार्ट कार्ड खत्म […]

विज्ञापन
समस्या. करीब एक माह से डीटीओ ऑफिस में व्यवस्था ठप
विभाग ने भेजा रिमाइंडर पर नहीं हुई सप्लाइ
मायूस होकर ऑफिस से लौट रहे लोग
भभुआ (नगर) : परिवहन विभाग में करीब एक माह से स्मार्ट कार्ड पर ड्राइविंग लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन कार्ड उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. ऐसा विभाग में स्मार्ट कार्ड खत्म होने की वजह से हुआ है. हालांकि, विभाग ने इसकी डिमांड कर दी है.
लेकिन, राज्य स्तर से ही स्मार्ट कार्ड नहीं मिलने के कारण इन दिनों परिवहन कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों के रजिस्ट्रेशन के लिए जिन लोगों ने पहले आवेदन किया है उन्हें स्मार्ट कार्ड खत्म होने की वजह से मायूस हो कर लौटना पड़ रहा है.
स्मार्ट कार्ड सिस्टम लागू हो जाने से लोगों को इसे कैरी करने में काफी आसानी होती है. स्मार्ट कार्ड खत्म होने से सबसे ज्यादा परेशानी उन्हें है, जो बाहर के प्रदेशों में रह रहे हैं.
यहां आवेदन किये जाने के बावजूद समय से डीएल इश्यू न होने से उनकी परेशानी काफी बढ़ गयी है. शहर के आशीष पांडेय ने बताया कि डीएल लेने के लिए जब ऑफिस पहुंचे, तो बताया गया कि स्मार्ट कार्ड खत्म होने की वजह से डीएल इश्यू नहीं किया जा रहा. वहीं, इसके बारे में जब पूछा गया कि कब तक डीएल मिलेगा तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला.
इसी तरह स्थानीय लोगों को भी स्मार्ट कार्ड खत्म हो जाने से काफी फजीहत झेलनी पड़ रही. परिवहन कार्यालय में हर रोज जिले के कई प्रखंडों से लोग डीएल व रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचते हैं. लेकिन, उन्हें मायूसी हाथ लगती है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यहां से तीन हजार डीएल व पांच हजार रजिस्ट्रेशन पेपर के लिए स्मार्ट कार्ड की डिमांड की जा चुकी है. लेकिन, अभी तक विभाग से कार्ड प्राप्त नहीं हो पाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन