आजादनगर से बीएड की छात्रा लापता
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ (सदर) : शहर से बीएड में पढ़नेवाली एक छात्रा के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है. छात्रा के पिता ने इस संबंध में नगर थाने को सूचित किया है. लापता छात्रा का परिवार रोहतास जिले के दिनारा थाना अंतर्गत बेलहरा का रहनेवाला है. लेकिन, पिछले काफी समय से शहर के वार्ड नंबर […]
विज्ञापन
भभुआ (सदर) : शहर से बीएड में पढ़नेवाली एक छात्रा के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है. छात्रा के पिता ने इस संबंध में नगर थाने को सूचित किया है. लापता छात्रा का परिवार रोहतास जिले के दिनारा थाना अंतर्गत बेलहरा का रहनेवाला है.
लेकिन, पिछले काफी समय से शहर के वार्ड नंबर दो आजाद नगर में सपरिवार रहते आ रहे. पिता ने थाने में दिये आवेदन में बताया है कि उनकी बेटी बारे स्थित राज शंकर बीएड कॉलेज में अंतिम वर्ष की छात्रा है. सोमवार की सुबह 10 बजे वह कॉलेज जाने को निकली, लेकिन फिर वापस लौट कर नहीं आयी. छात्रा के पिता के आवेदन पर नगर थानाध्यक्ष ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










