युवकों को नौकरी का झांसा देनेवाला पकड़ाया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जनगणना के काम के लिए मांगे जा रहे थे ढाई से तीन हजार रुपये एसपी से शिकायत के बाद भूपेश गुप्त कॉलेज के पास से युवक पकड़ाया भभुआ (सदर) : नौकरी देने के नाम पर युवकों से फर्जी तरीके से रुपये ऐठने की फिराक में लगे एक संस्था से जुड़े युवक को पुलिस ने हिरासत […]
विज्ञापन
जनगणना के काम के लिए मांगे जा रहे थे ढाई से तीन हजार रुपये
एसपी से शिकायत के बाद भूपेश गुप्त कॉलेज के पास से युवक पकड़ाया
भभुआ (सदर) : नौकरी देने के नाम पर युवकों से फर्जी तरीके से रुपये ऐठने की फिराक में लगे एक संस्था से जुड़े युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस हिरासत में लिया गया युवक कुदरा थाना क्षेत्र के रामपुर का शैलेश कुमार बताया जाता है.
गौरतलब है कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के ओरगाई गांव के युवक विकास कुमार, विजय बहादुर सिंह व विजेंद्र कुमार समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय पहुंचे और हरप्रीत कौर को जनगणना के काम में लगाये जाने को लेकर कुछ लोगों से ढाई से तीन हजार रुपये मांगने की बात कही.
उन लोगों द्वारा बताया गया कि मानवाधिकार युवा संगठन द्वारा जनगणना में नौकरी देने के लिए मंगलवार को अखलासपुर बाइपास रोड स्थित भूपेश गुप्ता कॉलेज के पास एक मकान में 50 से 100 युवकों को बुलाया गया था, जहां पटना से आये संगठन के कुछ लोगों द्वारा बताया गया कि जिले में डीएम और एसपी के निर्देश पर जनगणना का काम कराया जाना है. इसके लिए सभी को पंचायत लेवल पर काम करने के लिए ढाई हजार व ब्लॉक लेबल पर काम करने के लिए तीन हजार रुपये देने पड़ेंगे. बदले में जनगणनाजनगणना कराने वाले व्यक्ति से उन्हें 55 रुपये के हिसाब से लेना है. यह आयोजन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चला था. उत्सुकतावश बुधवार की सुबह इस चयन प्रक्रिया को जानने की जिज्ञासा लेकर तीनों युवक समाहरणालय पहुंचे हुए थे, जहां एसपी के समक्ष उन्होंने घटना क्रम को बताया.
एसपी माथा ठनका और तत्काल युवकों द्वारा बताये गये संगठन के पते पर रहनेवाले लोगों को हिरासत में लेने का नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह को आदेश दिया. एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष द्वारा दारोगा पंकज कुमार के साथ पुलिस टीम को भेज उक्त स्थान से युवक को हिरासत में लेते हुए उसे एसपी के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां जरूरी पूछताछ कर एसपी ने नगर थाने में युवक को अन्य पूछताछ के लिए भेज दिया. युवक से पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










