घरों में घुस जाता है नाले का पानी

Updated:
विज्ञापन

भभुआ (सदर) : वार्ड नंबर 13 के लोगों को सालों भर भिन्न-भिन्न प्रकार की परेशानियों से दो-चार होना पड़ता है. वार्ड की स्थिति इतनी दयनीय है कि यहां गंदगी, सड़क पर जलजमाव व क्षतिग्रस्त हो चुकी नालियों से लोगों को शहर में नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाके में रहने का आभास होता है. नाले का पानी […]

विज्ञापन
भभुआ (सदर) : वार्ड नंबर 13 के लोगों को सालों भर भिन्न-भिन्न प्रकार की परेशानियों से दो-चार होना पड़ता है. वार्ड की स्थिति इतनी दयनीय है कि यहां गंदगी, सड़क पर जलजमाव व क्षतिग्रस्त हो चुकी नालियों से लोगों को शहर में नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाके में रहने का आभास होता है.
नाले का पानी लोगों के घरों में घुस जाता है. इधर प्रतिदिन कूड़े का उठाव और नालियों की साफ-सफाई नहीं होना भी लोगों को रूला रही है. खास कर नंदू दूबे के घर से मुख्य सड़क तक की स्थिति काफी बदतर हो चुकी है. प्रेम नगर और वाल्मीकि नगर के नाम से पुकारे जाने वाले इस मुहल्ले में न तो नाली की स्थिति ठीक है और न ही सड़क की. इसके अलावा इस वार्ड में प्रतिदिन साफ-सफाई नहीं होने के चलते कई जगहों पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है. उठती दुर्गंध लोगों को खास कर छोटे बच्चों को बीमार कर रही है.
वैसे इस वार्ड में सड़कों और प्रकाश की व्यवस्था ठीक है. शहर के वार्ड नंबर 13 में वैसे तो हजारों लोगों का निवास है. लेकिन, इस वार्ड का कुछ एरिया अभी भी सीवों मौजा में आने के चलते परेशानी होती है. ग्रामीण क्षेत्र में आने के चलते नगर पर्षद द्वारा भी अपना फंड इस वार्ड के प्रेम नगर जैसे मुहल्लों में खर्च नहीं किया जा रहा. नप क्षेत्र का कई वर्षों से परिसिमन नहीं होने के चलते शहर में रहते हुए भी इस ओर का विकास अधूरा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन