तिवाईं से कट्टा सहित देशी शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन

छापेमारी के दौरान धंधेबाज फरार चैनपुर/भभुआ : थाना क्षेत्र के तिवाईं में शनिवार की रात की गयी छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई. छापेमारी के दौरान पुलिस को एक 315 बोर का कट्टा और सात गोली सहित दो सौ एमएल के पांच बोतल शराब की बोतल भी मिली. हालांकि इस छापेमारी में […]

विज्ञापन

छापेमारी के दौरान धंधेबाज फरार

चैनपुर/भभुआ : थाना क्षेत्र के तिवाईं में शनिवार की रात की गयी छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई. छापेमारी के दौरान पुलिस को एक 315 बोर का कट्टा और सात गोली सहित दो सौ एमएल के पांच बोतल शराब की बोतल भी मिली. हालांकि इस छापेमारी में किसी की गिरफ़्तारी की सूचना नहीं हैं.
बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की तिवाईं के मिथिलेश सिंह द्वारा अवैध तरीके से हथियारों की तस्करी की जाती है. इसी सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष अभय कुमार के नेतृत्व में शनिवार की रात की गयी छापेमारी के दौरान उक्त सामान बरामद किये गये. लेकिन इस दौरान मिथिलेश सिंह भागने में कामयाब रहा.
थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया की मिथिलेश हथियारों की खरीद-बिक्री का कार्य करता था. उसके पास रायफल होने की भी सूचना थी, मगर छापेमारी के दौरान उसके घर से रायफल नहीं मिली. मिथिलेश की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन