इंटर आर्ट्स में चैनपुर की लड़कियों का परचम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आइएएस बन देश की सेवा करना चाहती है टॉपर नेहा जिले की टॉप थ्री में चैनपुर के तीन विद्यालय की छात्राएं चैनपुर : प्रखंड क्षेत्र के लिए शनिवार का दिन स्वर्णिम साबित हुआ. शनिवार को इंटरमीडिएट के रिजल्ट का इंतजार सुबह से ही परीक्षार्थी कर रहे थे. चैनपुर की तीन छात्राओं ने जिले में प्रथम […]
विज्ञापन
आइएएस बन देश की सेवा करना चाहती है टॉपर नेहा
जिले की टॉप थ्री में चैनपुर के तीन विद्यालय की छात्राएं
चैनपुर : प्रखंड क्षेत्र के लिए शनिवार का दिन स्वर्णिम साबित हुआ. शनिवार को इंटरमीडिएट के रिजल्ट का इंतजार सुबह से ही परीक्षार्थी कर रहे थे. चैनपुर की तीन छात्राओं ने जिले में प्रथम तीन स्थान प्राप्त कर चैनपुर का परचम पूरे जिले में लहरा दिया. राधाकृष्ण प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय चिताढ़ी की की छात्रा अंजू कुमारी ने 367 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया. श्री श्री 108 प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय हाटा की छात्रा रूबी कुमारी ने 355 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया. वहीं किसान इंटर कॉलेज अवखरा की छात्रा नेहा कुमारी ने 352 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया.
चैनपुर के मध्यम वर्गीय परिवार की ये बेटियों ने अपने मेहनत के दम पर क्षेत्र के लड़कों को पछाड़ते हुए मुकाम हासिल किया. तीनों ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है. अवखरा गांव के कमलेश सिंह की बेटी नेहा ने चैनपुर का ही नहीं बल्कि अपने अपने माता-पिता का भी नाम रोशन किया है. नेहा की मां शशिबाला कुमारी प्राथमिक विद्यालय, दुबे के सरैया में शिक्षिका हैं.
नेहा की मां ने बताया कि नेहा घर का सारा काम करते हुए अपनी पढ़ाई करती थी. उसके दादा सेवानिवृत शिक्षक केदार सिंह ने बताया कि किसान इंटर कॉलेज की नींव रखने के लिए जब पिता ने जमीन दी थी, तो उस समय इस कॉलेज की गिनती पिछड़े कॉलेजों में होती थी, पर ये कॉलेज सीमित संसाधनों के बीच बेहतर शिक्षा देने में लगा है. नेहा ने बताया कि आगे आइएएस बन देश की सेवा करना चाहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










