सड़क तक पसरे दुकानों के सामान, चलना भी दूभर
भभुआ (सदर) : पुराना चौक, पश्चिम बाजार व एकता चौक पर पैदल चलना मुश्किल हो गया है. इस कारण बीच सड़क पर चलने से आये दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. शहर की सड़कें सुबह नौ बजे तक तो काफी चौड़ी दिखती हैं, लेकिन 10 बजे के बाद से दोपहर से शाम तक […]
भभुआ (सदर) : पुराना चौक, पश्चिम बाजार व एकता चौक पर पैदल चलना मुश्किल हो गया है. इस कारण बीच सड़क पर चलने से आये दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. शहर की सड़कें सुबह नौ बजे तक तो काफी चौड़ी दिखती हैं, लेकिन 10 बजे के बाद से दोपहर से शाम तक शहर की सड़कें दुकानदारों के अतिक्रमण से संकरी हो जाती हैं. व्यापारी व दुकानदार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बाहर तक दुकानें सजा लेते हैं, जिससे पैदल चलने वाले राहगीरों का चलना मुश्किल हो जाता है. सबसे ज्यादा परेशानी पश्चिम बाजार व पुराना चौक के पास होती है, जबकि एकता चौक और उसके आसपास भी यहीं स्थिति देखने को मिलती है.
त्योहारों के समय व्यापारी व दुकानदार बिक्री का बहाना बनाते है, जो हमेशा जारी रहता है. ऐसे में पैदल चलनेवालों के लिए फुटपाथ नहीं बच रही. बीच सड़क पर चलने पर दुर्घटना का खतरा बना रहता है. शहर के लोगों का कहना है कि इस रोड पर अगर कोई बड़ी गाड़ी आ जाये, तो लोगों को सड़क से उतरने के लिए जगह ढूंढना पड़ता है. नगर पर्षद द्वारा इस समस्या की अनदेखी की जा रही है. इसका फायदा अवैध रूप से पटरियों व सड़कों का अतिक्रमण किये दुकानदार उठा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










