बरसात नजदीक, पर जलजमाव से निबटने की तैयारी नहीं

Updated:
विज्ञापन

इस बार भी बरसात के मौसम में शहर के अधिकतर मुहल्लों व वार्डों के डूबने का खतरा बरकरार है. बरसात नजदीक होने के बावजूद अब तक शहर के जाम नाली-नालों की उड़ाही नगर पर्षद द्वारा शुरू नहीं करायी गयी है. नगर पर्षद के उदासीन रवैये के चलते इस बार की बरसात भी शहरवासियों के लिए […]

विज्ञापन
इस बार भी बरसात के मौसम में शहर के अधिकतर मुहल्लों व वार्डों के डूबने का खतरा बरकरार है. बरसात नजदीक होने के बावजूद अब तक शहर के जाम नाली-नालों की उड़ाही नगर पर्षद द्वारा शुरू नहीं करायी गयी है. नगर पर्षद के उदासीन रवैये के चलते इस बार की बरसात भी शहरवासियों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है.
भभुआ (सदर) : माॅनसून सिर पर है, लेकिन नगर पर्षद द्वारा अभी तक शहर के जाम पड़े अधिकतर नालों की उड़ाही नहीं शुरू करायी जा सकी है.
नप की इस उदासीनता का खामियाजा इस बार के बरसात में भी लोगों को जलजमाव व नारकीय स्थिति के रूप में भुगतना पड़ेगा. अधिक जलजमाव वाले शहरी क्षेत्रों में रहनेवाले लोगों को अभी से यह डर सताये जा रहा है कि अगर नगर पर्षद समय से नालों की उड़ाही नहीं करता है, तो इस बार भी उनके मुहल्ले व घर बरसात में डूबे रहेंगे.
नगर पर्षद ने करीब 10 करोड़ से अधिक की राशि खर्च करके शहर के सभी वार्डों व मुहल्लों में नाली व नाले का निर्माण कराया है, लेकिन अधिकतर नाली व नाले कूड़े से भर कर जाम पड़े हुए है. कुछ जगहों पर तो नालियां ओवर फ्लो करते हुए सड़क पर बह रही हैं. लेकिन, नगर पर्षद द्वारा इसके समस्या का समाधान नहीं किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन