''जब तक जिंदा रहब तब तक वोट करत रहब बाबू''

Updated:
विज्ञापन

अधौरा : प्रखंड के कई बूथों पर बुजुर्ग मतदाता ने भी लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभायी और बुलंद हौसले व जोश के साथ मतदान केंद्रो तक पहुंचे. लोहरा गांव की 96 वर्षीय यमुनी कुंवर अपने बेटे के साथ मध्य विद्यालय, लोहरा मतदान केंद्र पर वोट देने पहुंचीं. फुलमतिया कुंवर उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गड़के […]

विज्ञापन
अधौरा : प्रखंड के कई बूथों पर बुजुर्ग मतदाता ने भी लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभायी और बुलंद हौसले व जोश के साथ मतदान केंद्रो तक पहुंचे. लोहरा गांव की 96 वर्षीय यमुनी कुंवर अपने बेटे के साथ मध्य विद्यालय, लोहरा मतदान केंद्र पर वोट देने पहुंचीं. फुलमतिया कुंवर उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गड़के पर अपने पोते के साथ वोट देने पहुंचीं.
वहीं अधौरा मे मध्य विद्यालय अधौरा के बनाये गये आदर्श मतदान केंद्र पर 90 वर्षीय बिगना देवी व 95 वर्षीय कोइलवा देवी ने वोट के चोट से लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित की. इनका कहना था कि वोट के कारण ही गांव एवं समाज का विकास होता है. पहाड़ी प्रखंड मे कड़ी धूप के बावजूद मतदाताओं मे मतदान को लेकर उत्साह था. सभी बूथों पर बुजुर्ग मतदाता लाइन मे खड़े दिखे.
कई मतदाता लाठी के सहारे व कई परिवार के सहारे बूथों पर पहुंचे. बुजुर्ग मतदाता रामपरीक्षा सिंह ने कहा गांव मे ”अच्छा मुखिया बनी तबे न विकास होई. जब तक जिंदा रहब तब तक वोट करब” बुजुर्ग मतदाताओं को सबसे ज्यादा परेशानी पांच से छह वोट डालने मे हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन