सभी बूथों पर रही सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन

भभुआ (नगर) : नक्सलग्रस्त अधौरा प्रखंड मे शांतिपूर्ण व भयमुक्त चुनाव कराना प्रशासन के लिए भी कड़ी चुनौती थी. मतदान को लेकर प्रखंड के सभी 68 बूथों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था दिखी. वहीं मुख्य सड़को पर बने पुल-पुलिया के समीप भी होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गयी थी. एएसपी जगन्नथ रेड्डी, एएसपी अभियान […]

विज्ञापन
भभुआ (नगर) : नक्सलग्रस्त अधौरा प्रखंड मे शांतिपूर्ण व भयमुक्त चुनाव कराना प्रशासन के लिए भी कड़ी चुनौती थी. मतदान को लेकर प्रखंड के सभी 68 बूथों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था दिखी.
वहीं मुख्य सड़को पर बने पुल-पुलिया के समीप भी होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गयी थी. एएसपी जगन्नथ रेड्डी, एएसपी अभियान राजीव रंजन, एसडीओ लल्लन प्रसाद व चुनाव प्रवेक्षक भी लगातार सभी बूथों पर गश्त करते रहे. बूथों पर सूरक्षा में तैनात जवान पूरी मुस्तैदी के साथ मतदाताओं को वोट के दौरान शांति बनाये रखने की अपील करते देखे गये.
वोटरों को पिलाया गया शरबत
अधौरा के मध्य विद्यालय में बनाये गये आर्दश बूथ पर मतदाताओं के लिए की गयी व्यवस्था संतोषजनक दिखी. मतदाता कुर्सियों पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते देखे गये. मतदाताओं के बैठने के लिए काफी संख्या मे यहां कुरसियां लगायी गयी थीं. वहीं कोसों दूर से पैदल चलकर अपना वोट देने पहुंचे मतदाताओं के लिए आर्दश बूथ पर शरबत की भी व्यवस्था की गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन