अभियान चला कर होगी पीडीएस दुकानों की जांच
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कैशमेमो देना अनिवार्य भभुआ (नगर) : जिले मे पीडीएस दुकानों पर बांटे जा रहे राशन की अब अभियान चलाकर जांच की जायेगी. दुकान में रखे गये स्टॉक व पीडीएस दुकानों की जांच की जिम्मेवारी प्रखंड आपूर्ती पदाधिकारियों की होगी. जिला आपूर्ती पदाधिकारी मोहम्मद जियाउर्रहमान ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक […]
विज्ञापन
कैशमेमो देना अनिवार्य
भभुआ (नगर) : जिले मे पीडीएस दुकानों पर बांटे जा रहे राशन की अब अभियान चलाकर जांच की जायेगी. दुकान में रखे गये स्टॉक व पीडीएस दुकानों की जांच की जिम्मेवारी प्रखंड आपूर्ती पदाधिकारियों की होगी. जिला आपूर्ती पदाधिकारी मोहम्मद जियाउर्रहमान ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को नियमित रूप से जनवितरण प्रणाली की दुकानों व स्टॉक की जांच करने का निर्देश दिया गया है.
साथ ही राशन-केरोसिन वितरण के दौरान राशन का कैशमेमो अनिवार्य रूप से पीडीएस दुकान दे रहे हैं या नहीं इसकी भी जांच होगी. इसके अलावा गरमी को देखते हुए पीडीएस दुकानों पर पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि उपभोक्ताओं से यह भी शिकायत मिल रही है कि राशन-केरोसिन लेने के दौरान ली गयी सामग्री का कैशमेमो नहीं दिया जाता. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जांच करें कि उपभोक्ताओं को कैशमेमो दिया जा रहा है या नहीं. कैशमेमो नही देने वाले पीडीएस दुकानो पर कार्रवाई करते हुए उनके लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










