बदहाल पड़ा है अमाव का उप स्वास्थ्य केंद्र

Updated:
विज्ञापन

तीन वर्ष से भवन बन कर तैयार, पर ठेकेदार ने नहीं किया हैंडओवर रामपुर : प्रखंड की अमाव पंचायत के अमाव गांव में तीन वर्षों से तैयार उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति बदहाल है. सरकार द्वारा लाखों रुपये प्रति वर्ष खर्च किये जा रहे है. इसके बावजूद स्वास्थ्य सुविधा मुहैया नहीं हो पा रही है. […]

विज्ञापन
तीन वर्ष से भवन बन कर तैयार, पर ठेकेदार ने नहीं किया हैंडओवर
रामपुर : प्रखंड की अमाव पंचायत के अमाव गांव में तीन वर्षों से तैयार उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति बदहाल है. सरकार द्वारा लाखों रुपये प्रति वर्ष खर्च किये जा रहे है. इसके बावजूद स्वास्थ्य सुविधा मुहैया नहीं हो पा रही है.
ग्रामीण सुरेंद्र सिंह, अशोक कुमार व जितेंद्र सिंह ने बताया कि जब गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र बनने का काम शुरू हुआ, तो लोगों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा. किसी की तबीयत खराब होने पर 10 किमी की दूरी पर रोहतास के चेनारी या 15 किमी कि दूरी पर तय रामपुर पीएचसी जाना पड़ता है. यहां लाखों रुपये खर्च कर भवन बन कर तीन वर्ष से तैयार है, फिर भी एक भी डॉक्टर या एएनएम नहीं है.
क्या कहते हैं ग्रामीण
ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र को चालू कराने के लिए कई बार पीएचसी प्रभारी से कहा गया, लेकिन आज तक कोई पहल नहीं हुई. कभी भी अधिकारियों द्वारा जांच नहीं की जाती.
क्या कहते हैं अधिकारी
पीएचसी प्रभारी डॉ भगवान चौबे ने बताया कि ठेकेदार ने भवन को विभाग को हैंडओवर नहीं किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन