अफसरों को बूथों से पल-पल की रिपोर्ट देंगे मतदानकर्मी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
प्रशासन हर संभव मदद को है तैयार रामपुर. छठे चरण के मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रखंड प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है. शुक्रवार की दोपहर ई किसान भवन में जिला प्रशासन के अधिकरियों ने पहुंच कर चुनावी कर्मियों को कई टिप्स दिये. एसपी हरप्रीत कौर ने कर्मियों को संबोधित करते […]
विज्ञापन
प्रशासन हर संभव मदद को है तैयार
रामपुर. छठे चरण के मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रखंड प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है. शुक्रवार की दोपहर ई किसान भवन में जिला प्रशासन के अधिकरियों ने पहुंच कर चुनावी कर्मियों को कई टिप्स दिये. एसपी हरप्रीत कौर ने कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि निष्पक्ष व निर्भिक होकर मतदान को शांतिपूर्ण कराने का निर्देश दिया. एसपी ने कहा कि बूथों पर जाने के पहले अपना मोबाइल चार्ज कर लें, ताकि पल-पल की रिपोर्ट मिले.
डीडीसी रामाशंकर सिंह ने कर्मियों से कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में आप सबकी जिम्मेवारी है,इसे बखूबी निभायें. सुबह साढ़े 6 बजे तक पोलिंग एजेंट से फार्म भरवा ले,अगर 7 बजे तक आ जाते है, तुरंत फार्म भरवा कर किसी भी हाल में 7 बजे तक मतदान प्रारंभ कर दे.
मतदानकर्मियों के लिए 130 वाहन
मतदानकर्मियों को के लिए कुल छोटे-बड़े 130 वाहन लगाए गए है. इसमें मतदान दल के लिए 45, गश्ती दल के लिए 45, पुलिस ठहराव के लिए बेलाव व सबार थाना को 40 वाहन दिये गये हैं.
मतदान सुबह सात बजे शुरू हो जायेगा, जो शाम तीन बजे तक चलेगा. यदि किसी बूथ पर तीन बजे तक मतदाताओं की संख्या अधिक रही और लाइन में लगे रहेंगे, तो उन मतदाताओं को मतदान कराया जायेगा. यदि 3 बजे के बाद कोई मतदाता मतदान करने के लिए लाइन में लगता है तो उसका मतदान नहीं होगा. प्रखंड की नौ पंचायतों के 108 गांवों मे 112 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. 735 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला प्रखंड के 56163 मतदाता करेंगे, जिसमे 30068 पुरुष व 26095 महिला मतदाता हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










