नौघड़ा मोड़ पर ऑटो पलटा महिला सहित चार घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ (सदर) : चैनपुर थाना क्षेत्र के नौघड़ा गांव के मोड़ के पास गुरुवार की दोपहर यात्रियों से भरा एक ऑटो पलट गया. ऑटो के पलटने से एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. जानकारी के मुताबिक, भभुआ वार्ड नं आठ के पप्पू […]
विज्ञापन
भभुआ (सदर) : चैनपुर थाना क्षेत्र के नौघड़ा गांव के मोड़ के पास गुरुवार की दोपहर यात्रियों से भरा एक ऑटो पलट गया. ऑटो के पलटने से एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.
इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. जानकारी के मुताबिक, भभुआ वार्ड नं आठ के पप्पू राइन अपने बेटे कौनेन राइन के साथ ऑटो से चैनपुर स्थित असमन कोटी मजार पर जा रहे थे.
इसी दौरान असमन कोटी के आसपास स्थित किसी गांव जाने के लिए चन्दौली जिला के कनवा थानान्तर्गत ककरैत गांव की रहने वाली रमावती देवी भी अपने बेटे विक्की कुमार के साथ ऑटो पर सवार हो गयीं. असमन कोटी मजार पर पहुंचने के पूर्व पडे नौघडा गांव जाने वाले मोड पर अचानक ऑटो पलट गया. ऑटो के पलटने से उसमे सवार महिला सहित सभी लोग घायल हो गये. ऑटो के पलटने से उसमे सवार महिला सहित सभी लोग घायल हो गये.
घायलावस्था मे सभी को इलाज के लिए पीएचसी चैनपुर लाया गया. जहां से चिकित्सकों द्वारा बेहतर इलाज के लिए उन्हे भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










