दो मिनट रुके मुख्यमंत्री किया सबका अभिवादन

Updated:
विज्ञापन

पिंडरा जाते कार्यकर्ताओं ने किया नीतीश कुमार का स्वागत कर्मनाशा : एनएच दो से गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला पिंडरा (वाराणसी) के लिए निकला. इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश सचिव अशोक चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा (डिड़िखिली) के पास उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. मुख्यमंत्री के साथ शिक्षामंत्री अशोक […]

विज्ञापन
पिंडरा जाते कार्यकर्ताओं ने किया नीतीश कुमार का स्वागत
कर्मनाशा : एनएच दो से गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला पिंडरा (वाराणसी) के लिए निकला. इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश सचिव अशोक चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा (डिड़िखिली) के पास उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. मुख्यमंत्री के साथ शिक्षामंत्री अशोक चौधरी भी थे. कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए काफी उत्सुकता थी.
कार्यकर्ता नौ बजे सुबह से ही टोल प्लाजा के पास भारी संख्या में कांग्रेस का झंडा बैनर लेकर गाजे बाजे के साथ पहुंच गये.
बीच-बीच में नीतीश कुमार व अशोक चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाकर कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे थे. ठीक 11 बजे नीतीश कुमार का काफिला टोल प्लाजा के पास पहुंचा.
कार्यकर्ता रोड पर खड़े हो गये. कार्यकर्ताओं का जोश व उमंग देख मुख्यमंत्री का वाहन दो मिनट के लिए वहां रुक गया. हालांकि मुख्यमंत्री अपने वाहन से नीचे नहीं उतरे, लेकिन वाहन के अंदर से ही उन्होंने अभिवादन स्वीकार किया. इसके बाद उनका काफिला पिंडरा के लिए रवाना हो गया. इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सरफराज आलम, राजू खान, सय्यद मनव्वर शाह, राम प्रवेश सिंह, गिरजा प्रसाद कुशवाहा, मोहम्मद शफीक इद्रीसी, रविशंकर प्रसाद आदि कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे.
मुख्यमंत्री मिशन 2019 का करेंगे शंखनाद : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिशन 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पिंडरा वाराणसी में यूपी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इसका शंखनाद करेंगे. इस मिशन के तहत बूथ से लेकर पंचायत स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे. इसमें कैमूर से भी भारी संख्या में कार्यकर्ता वाराणसी पहुंचे.
सुरक्षा व्यवस्था रही पुख्ता
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पिंडरा वाराणसी जाते समय कैमूर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. डिड़खिली से लेकर यूपी बिहार सीमा तक एनएच दो के हर क्रॉसिंग पर फोर्स की व्यवस्था की गयीथी. इसमें महिला पुलिस की तैनाती ज्यादा की गयी थी.
कोई भी वाहन गलत लेन से आकर मुख्यमंत्री के काफिले में घुस न आये. इसके लिए खजुरा, कर्मनाशा, कुल्हड़ियां, महमूदगंज, धनेछा, खमीदौरा, दुर्गावती रेलवे स्टेशन, पिपरिया सहित सभी क्रॉसिंग पर फोर्स की तैनाती की गयी थी. रोड पर जाम भी न लग सके इस पर अधिकारियों की पैनी नजर लगी हुई थी.
बॉर्डर पर डटे रहे यूपी के अधिकारी
उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टि से काफी संख्या मे यूपी के अधिकारी व फोर्स डटे थे. जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला बॉर्डर पर पहुंचा यूपी के अधिकारी भारी फोर्स के साथ मुख्यमंत्री के काफिले के साथ वाराणसी के लिए रवाना हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन