इंदिरा आवास को लेकर मारपीट, पांच घायल

Updated:
विज्ञापन

कुदरा : कुदरा थाना के गोरा गांव में गुरुवार को इंदिरा आवास के मकान को लेकर हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गये, जिनका इलाज कुदरा के पीएचसी में चल रहा है. इस मामले को लेकर एक पक्ष ने कुदरा थाना में सात लोगो के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. आवेदन में […]

विज्ञापन
कुदरा : कुदरा थाना के गोरा गांव में गुरुवार को इंदिरा आवास के मकान को लेकर हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गये, जिनका इलाज कुदरा के पीएचसी में चल रहा है. इस मामले को लेकर एक पक्ष ने कुदरा थाना में सात लोगो के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है.
आवेदन में कहा गया है कि गुरुवार को अपने इंदिरा आवास के मकान पर पटिया चढ़ा रहे थे कि पड़ोसी ने आकर काम को बंद करा मकान को अपना बता मारपीट करने लगे, जब बीच-बचाव के लिए घर की औरत पहुंचीं, तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया. इसमें मां बेटा-बेटी सहित एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गये. इनमें एक का सिर फट गया है, तो एक औरत का हाथ टूट गया है.
उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया. घायलों में शामिल विंध्याचल पासवान, कामेश्वर पासवान, भगमानि कुमारी, डोली देवी व मंजू देवी हैं. एएसआइ रामविलास सिंह ने बताया कि आवेदन लेकर इलाज के लिए पीएचसी में भरती कराया गया है. आगे की कर्रवाई की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन