अधौरा के 20, तो चैनपुर के चार मतदान केंद्रों में हुआ बदलाव
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ (नगर) : पंचायत चुनाव को जिले के सभी प्रखंडों में शांतिपूर्ण, स्वच्छ व भयमुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह दृढ़ संकल्पित है. चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए प्रशासन द्वारा हर छोटी-छोटी बात पर पैनी नजर रखी जा रही है. जिले में पांच चरणों में […]
विज्ञापन
भभुआ (नगर) : पंचायत चुनाव को जिले के सभी प्रखंडों में शांतिपूर्ण, स्वच्छ व भयमुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह दृढ़ संकल्पित है. चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए प्रशासन द्वारा हर छोटी-छोटी बात पर पैनी नजर रखी जा रही है. जिले में पांच चरणों में शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर जिला प्रशासन के हौसले भी बुलंद हैं.
जिले के कुछ नक्सल प्रभावित प्रखंडों में अब भी चुनाव संपन्न कराया बाकी है. नक्सल प्रभावित अधौरा प्रखंड में नौवें चरण में चुनाव होना है. वहीं चैनपुर में सातवें चरण में चुनाव संपन्न कराये जायेंगे. अधौरा में शांतिपूर्ण मतदान के लिए कुल 68 मतदान केंद्र बनाये गये हैं.
वहीं चैनपुर में 227 मतदान केंद्रों की स्थापना की गयी है. इन दोनों प्रखंडों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से अधौरा के पूर्व में चयनित 20 मतदान केंद्रों व चैनपुर के चार मतदान केंद्रों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बदल दिया गया है. इन प्रखंडों में कई ऐसे मतदान केंद्र हैं, जो पहाड़ी पर स्थित हैं और जहां आवागमन के लिए पक्की सड़क भी नहीं है. कई जगहों पर तकनीकी सुविधा न होने की वजह से भी मतदान केंद्रों में बदलाव किया गया है. केद्रों के बदले जाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग को सूची भेजी गयी थी. इसे राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अपनी मंजूरी दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










