मतदान सामग्री के साथ सुबह ही बूथों पर पहुंच जायेंगे कर्मी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कुदरा/पुसौली : प्रखंड में चौथे चरण में होनेवाले मतदान को लेकर गुरुवार को मतदान कर्मी मतदान सामग्री के साथ बूथो के लिए रवाना हुए. मतदान सामग्री वितरण के लिए प्रखंड स्थित जहानाबाद हाइस्कूल में तीन काउंटर बनाये गये थे. सभी मतदान कर्मियों को दो छोटी मतपेटी, एक बड़ी मतपेटी, वोटिंग कंपटमेंट, बोरा स्टांप पैड व […]
विज्ञापन
कुदरा/पुसौली : प्रखंड में चौथे चरण में होनेवाले मतदान को लेकर गुरुवार को मतदान कर्मी मतदान सामग्री के साथ बूथो के लिए रवाना हुए. मतदान सामग्री वितरण के लिए प्रखंड स्थित जहानाबाद हाइस्कूल में तीन काउंटर बनाये गये थे. सभी मतदान कर्मियों को दो छोटी मतपेटी, एक बड़ी मतपेटी, वोटिंग कंपटमेंट, बोरा स्टांप पैड व डीएम एसपी के ज्वाइंट ऑर्डर की कॉपी दी गयी.
गौरतलब है कि कुदरा प्रखंड के 197 बूथों को 129 भवनों में स्थापित किया गया है. सुरक्षा की दृष्टि से 13 सेक्टर व चार जोनों में बांटा गया है. सुगम व सुलभ संपर्क के लिए एक से पांच गश्ती सह मतपेटिका संग्रह दश्व दंडाधिकारियों पर एक-एक सेक्टर पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है.
पंचायतवार नियुक्त पुलिस अधिकारी व सेक्टर दंडाधिकारी
सेक्टर दंडाधिकारी का नाम पुलिस अधिकारी पंचायत
मनोज दुबे (सीओ चांद) सरोज कुमार थानाध्यक्ष चांद खरहना
अमेरिका प्रसाद ( जिला प्रभारी एमडीएम) श्यामदेव सिंह यातायात निरीक्षक ससना
देव विंद कुमार (जिला कार्यक्रम पदाधिकारी) सुदामा सिंह थानाध्यक्ष बेलाव सलथुआ
अनिल कुमार मिश्र (सीओ भगवानपुर) धनंजय कुमार थानाध्यक्ष भगवानपुर सिसवार
अरुण सिंह (बीडीओ मोहनिया) महेंद्र कुमार भभुआ इंस्पेक्टर बहेरा
अलख निरंजन (सीओ नुआंव) वीरेंद्र पासवान थानाध्यक्ष नुआंव भदौला
विजय कुमार सिंह (सीओ मोहनिया) मिथलेश कुमार थानाध्यक्ष कुचिल नेवरास व देवराड खुर्द
बासुकी नाथ सिंह (सीओ रामगढ़) देवकांत सिन्हा थानाध्यक्ष कुढ़नी घटाव
मुरली मनोहर प्रसाद (सीओ चैनपुर) अभय कुमार थानाध्यक्ष चैनपुर चिलबिलि
अब्दुल कयूम अंसारी (बीडीओ रामगढ़) इरशाद आलम थानाध्यक्ष रामगढ़ जहानाबाद
रवींद्र कुमार (बीडीओ दुर्गावती) धनंजय कुमार थानाध्यक्ष दुर्गावती मेउड़ा
राकेश कुमार (कार्यपालक अधिकारी) गुफरान अली थानाध्यक्ष सोनहन डेरवा
विनोद कुमार (बीडीओ नुआंव) अजित कुमार थानाध्यक्ष करमचट सकरी व पचपोखरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










