नौ मई से स्कूलों में होगी गरमी की छुट्टी

Updated:
विज्ञापन

भभुआ (नगर) : भीषण गरमी व लू से स्कूली बच्चों को अब जल्द ही राहत मिलेगी. सूर्य देव के तेवर दिन प्रतिदिन तीखे होते जा रहे हैं. इससे स्कूली बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. जिले में पड़ रही भीषण गरमी को देखते हुए प्रभारी जिलाधिकारी रामाशंकर सिंह ने आदेश जारी कर सभी […]

विज्ञापन

भभुआ (नगर) : भीषण गरमी व लू से स्कूली बच्चों को अब जल्द ही राहत मिलेगी. सूर्य देव के तेवर दिन प्रतिदिन तीखे होते जा रहे हैं. इससे स्कूली बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. जिले में पड़ रही भीषण गरमी को देखते हुए प्रभारी जिलाधिकारी रामाशंकर सिंह ने आदेश जारी कर सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में नौ मई से पांच जून तक शैक्षणिक कार्य बंद रखने का निर्देश जारी किया है.

वहीं नौ से 13 मई तक प्रारंभिक व माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य बंद रहेंगे, पर इस दौरान शिक्षकों की स्कूल में उपस्थिति अनिवार्य है. वहीं, 14 मई से पांच जून तक सभी स्कूलों में गरमी की छुट्टी रहेगी. हालांक प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि स्कूलों में गरमी की छुट्टी के दौरान नौवीं की बोर्ड परीक्षा को देखते हुए व अन्य वर्गों के सिलेबस को पूरा करने की जिम्मेवारी विद्यालय प्रबंधन समिति की होगी.

इस मामले को लेकर मंगलवार को प्राइवेट स्कूल संचालकों का एक शिष्टमंडल डीएम से मिलने पहुंचा. इसमें उन्होंने डीएम से अनुरोध किया कि स्कूलों में गरमी की छुट्टी 20 मई से की जाये, ताकि सेशन लेट न हो और बच्चों की परीक्षा बाधित न हो. गौरतलब है कि जून में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा नौवीं की बोर्ड परीक्षा भी आयोजित होनी है.

परीक्षा की तिथि घोषित होते ही छात्र-छात्राओ ने 10 वीं पढ़ाई के साथ-साथ एग्जाम की तैयारी भी शुरू कर दी है. मैट्रिक की तर्ज पर होने वाली परीक्षा से छात्रों में बेचैनी बढ़ गयी है. इसे देखते हुए जिलाधिकारी ने नौवीं से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं के सिलेबस पूरा करने के लिए गरमी की छुट्टियों के दौरान स्पेशल क्लासेज व नौवीं बोर्ड की परीक्षा से जुड़े कार्यों को करने की जिम्मेवारी विद्यालय प्रबंधन समिति को सौंपी है.

जिला शिक्षा पदाधिकारी रामराज प्रसाद ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर स्कूलों में तय शिड्यूल के मुताबिक गरमी की छुट्टी रहेगी. वहीं नौवीं से 12 वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल क्लासेज लेने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति को आवश्यक दिशा निर्देश दिया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन