बोलेरो के धक्के से गंभीर रूप से एक व्यक्ति घायल

Updated:
विज्ञापन

भभुआ (सदर) : शनिवार की दोपहर पटेल चौक के समीप बोलेरो के धक्के से होटल संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया. होटल संचालक को धक्का मार भाग रहे बोलेरो चालक को लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया और जबरदस्त पिटाई करते हुए मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया. पटेल चौक पर होटल चलाने […]

विज्ञापन
भभुआ (सदर) : शनिवार की दोपहर पटेल चौक के समीप बोलेरो के धक्के से होटल संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया. होटल संचालक को धक्का मार भाग रहे बोलेरो चालक को लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया और जबरदस्त पिटाई करते हुए मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया.
पटेल चौक पर होटल चलाने वाले वार्ड नंबर तीन के निवासी संजय कुमार दोपहर 12 बजे साइकिल से घर जा रहे थे.जब वह कोहिनूर होटल के पास सड़क पार कर रहे थे उसी दौरान मुंडेश्वरी से लौट कर आ रहे एक बोलेरो चालक ने धक्का मार दिया. बोलेरो के धक्के के दौरान होटल संचालक की साइकिल उसमें फंस गयी और वह काफी दूर तक घसीटाता चला गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इधर इस घटना के बाद आसपास मौजूद लोग बोलेरो चालक को रोकने को कहते हुए उसके पीछे दौड़ पड़े और इस दौरान जेपी चौक पर चलती बोलेरो से कूद कर भाग रहे चालक यूपी के गाजीपुर जिले के करहिया गांव निवासी सरफराज को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने लगे.
अभी लोग बोलेरो चालक की पिटाई कर ही रहे थे कि तब तक वहां पहुंचे नगर पर्षद उपाध्यक्ष सरफराज गद्दी व चंद्र प्रकाश आर्य आदि लोगों ने चालक को बचाया गया और उसे मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया गया. इधर घायल होटल संचालक को सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उसे डॉ सिद्धार्थ राज सिंह ने बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया. वहीं लोगों की पिटाई से घायल बोलेरो चालक का इलाज सदर अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन