तेज गरमी भी नहीं रोक सकी वोटरों के उत्साह को

Updated:
विज्ञापन

दूसरा चरण. सुबह से ही बूथों पर लग गयी थी कतार, दोपहर में भी डटी रही भीड़ मोहनिया (सदर/नगर) : गुरुवार की सुबह. जैसे-जैसे सूरज की किरणें बढ़ रही थीं, मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने उत्सुकता से मतदान केंद्रों की तरफ निकल रहे थे. सुबह के 6:32 हुए थे. बघिनी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय […]

विज्ञापन
दूसरा चरण. सुबह से ही बूथों पर लग गयी थी कतार, दोपहर में भी डटी रही भीड़
मोहनिया (सदर/नगर) : गुरुवार की सुबह. जैसे-जैसे सूरज की किरणें बढ़ रही थीं, मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने उत्सुकता से मतदान केंद्रों की तरफ निकल रहे थे. सुबह के 6:32 हुए थे. बघिनी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बना मतदान केंद्र. मतदान केंद्र के बाहर लोगों की भीड़ इकठ्ठा थी. वोटर अपनी मतदाता परची के लिए बेताब दिखे.
6:51 बजे प्रत्याशियों के ऐजेंटो ने वोटर लिस्ट से मतदाताओं का नाम मिलाकर उनका नाम, क्रम संख्या व वार्ड नंबर लिख कर देना शुरू किया. वहीं कुछ प्रत्याशियों ने तो कुछ लोगों को उक्त परची बुधवार की रात ही घर-घर जाकर दे दी थी, लेकिन उस परची पर क्रम संख्या के बदले गृह संख्या लिखा गया था.
सुबह के सात बजते ही मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गयी. इस दौरान पहले से परची पाये मतदाता जब वोट डालने पहुंचे, तो वहां उपस्थित कर्मियों ने उन्हें यह कहते हुए वापस कर दिया कि परची का क्रम संख्या वोटर लिस्ट के क्रमांक से नहीं मिल रहा. नतीजा यह हुआ कि दूसरी परची लेकर मतदान करना पड़ा. इधर इतने देर में देखते ही देखते मतदाताओ की लंबी कतार लग गयी. आलम यह रहा कि सुबह के 8:26 बजे वार्ड सात के महिला व पुरुष मतदाताओं की लंबी लाइन लग गयी व लोग धूप मे खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे.
40 हजार रुपये के साथ मुखिया प्रत्याशी के पति गिरफ्तार : भिट्टी में मतदान को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे मुखिया पद की दावेदार विभा सिंह के पति अभिषेक सिंह को कुछ लोगों की शिकायत पर मतदान केंद्र के पास से 40 हजार रुपये के साथ नोडल पदाधिकारी ने गिरफ्तार कर लिया.
इनकी मंशा रुपये बांट कर अपने पक्ष मे वोट लेने की थी, लेकिन इनकी सभी कोशिश नाकाम रही. वहीं समहुता के बूथ संख्या 188 से वार्ड नौ के पोलिंग एजेंट संत विलास को पीठासीन पदाधिकारी ने मतपत्र के नमूने के साथ पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया. यह घटना दिन के 11:28 बजे हुई. पूरे प्रखंड क्षेत्र से 1:24 तक 28 लोगों को चुनाव आचार सहिता के उल्लंघन के मामले मे गिरफ्तार किया गया व आधा दर्जन चारपहिया वाहनों को भी जब्त किया गया, जो मतदान केंद्रो पर मतदाताओं को पहुंचा रहे थे.
पुरुष मतदाताओं से ज्यादा उत्साहित दिखीं महिलाएं : 42 के पार पहुंचा पारा और तेज गरमी व जला देने वाली लू भी मतदाताओं के उत्साह को कम नहीं कर सकी. दिन के 1:43 बजे भीषण गरमी के बावजूद भी दादर बूथ पर काफी संख्या में मतदाता अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे.
अपने परिवार व गांव के प्रत्याशियों को जिताने के लिए लू व धूप की परवाह किये बिना डटे रहे. इसमे सबसे अधिक भागीदारी महिला मतदाताओं की रही. राजनीतिक परिवेश मे महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा आगे देखने को मिलीं. निर्वाची पदाधिकारी के अनुसार, दिन के एक बजे तक 30 प्रतिशत मतदान होने की पुष्टि की गयी. जिसमें 29.5 प्रतिशत पुरुष व 31 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था.
विधानसभा चुनाव से कम दिलचस्प नहीं पंचायत चुनाव : विधानसभा चुनाव मे मतदाताओं का झुकाव कही न कही अपने क्षेत्र के प्रत्याशी की तरफ अधिक होता है, जिसकी वजह से चुनाव में अधिक गहमागहमी होती है. उस चुनावी माहौल से इस पंचायत चुनाव का नजारा कम दिलचस्प नही है. कारण उसमे क्षेत्र का सवाल होता है और इसमें अपने गांव, घर व पंचायत का.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन