किस्मत लॉक, अब 29 मई का इंतजार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोहनिया (सदर) : पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार को मोहनिया में वोटिंग हुई. विभिन्न पदों के लिए भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों का राजनीतिक भाग्य बैलेट में सील हो गया. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बैलेट को वज्रगृह में सुरक्षित रख दिया गया. अब सभी प्रत्याशियों की नजरें एक माह बाद 29 मई पर […]
विज्ञापन
मोहनिया (सदर) : पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार को मोहनिया में वोटिंग हुई. विभिन्न पदों के लिए भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों का राजनीतिक भाग्य बैलेट में सील हो गया. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बैलेट को वज्रगृह में सुरक्षित रख दिया गया. अब सभी प्रत्याशियों की नजरें एक माह बाद 29 मई पर टिकी हैं. इस दिन का बेसब्री मे सबकों इंतजार है, क्योंकि इसी दिन कुछ प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य के सूरज का उदय होगा.
शाम में तेजी से बढ़ा मतदान प्रतिशत
प्रखंड की 18 पंचायतों के 235 मतदान केंद्रों पर शानदार वोटिंग हुई. विधानसभा चुनाव में हुए 52 प्रतिशत मतदान के आंकड़े को काफी पिछे छोड़ते हुए शाम 5 बजे तक 68 प्रतिशत मतदान की पुष्टि कंट्रोल रूम से की गयी. गौरतलब है कि जैसे-जैसे शाम हुई वोटिंग का प्रतिशत काफी तेजी से ऊपर बढ़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










