हिंदू नववर्ष पर हुआ मरीजों का नि:शुल्क इलाज
हिंदू नववर्ष पर हुआ मरीजों का नि:शुल्क इलाज फ़ोटो निशुल्क चिकित्सा शिविर में मरीजो का इलाज करते चिकित्सक रामगढ़ (कैमूर). रामगढ़ बाजार के पीहू हॉस्पिटल में शुक्रवार को हिंदू नववर्ष के मौके पर नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर की देखदेख डॉक्टर संतोष सिंह ने की. शिविर में पहुंचे मरीजो को […]
हिंदू नववर्ष पर हुआ मरीजों का नि:शुल्क इलाज फ़ोटो निशुल्क चिकित्सा शिविर में मरीजो का इलाज करते चिकित्सक रामगढ़ (कैमूर). रामगढ़ बाजार के पीहू हॉस्पिटल में शुक्रवार को हिंदू नववर्ष के मौके पर नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर की देखदेख डॉक्टर संतोष सिंह ने की. शिविर में पहुंचे मरीजो को चिकित्सकों ने उचित परामर्श दिये. इसको लेकर महिला व पुरुष गैलरी बनायी गयी थी. चिकित्सीय शिविर में मरीजों को कई रोगों से संबंधित मुफ्त दवा का भी वितरण किया गया. डॉक्टर संतोष सिंह ने बताया की नि :शुल्क शिविर में करीब 200 मरीजों का इलाज मुफ्त में किया गया. इधर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में भी हिंदू नववर्ष मनाया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व प्राचार्य राजीव रंजन ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










