बॉर्डर पर बनाये जायेंगे चेकपोस्ट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
शराबबंदी. यूपी से अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगायेगी कैमूर पुलिस शराबबंदी को लेकर पुलिस ने तैयारी कर ली है. एक अप्रैल से पूरे राज्य में देसी शराब पर रोक रहेगी. कैमूर में यूपी की ओर से शराब की तस्करी न हो, इसके लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है. जानकारी के अनुसार, बॉर्डर […]
विज्ञापन
शराबबंदी. यूपी से अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगायेगी कैमूर पुलिस
शराबबंदी को लेकर पुलिस ने तैयारी कर ली है. एक अप्रैल से पूरे राज्य में देसी शराब पर रोक रहेगी. कैमूर में यूपी की ओर से शराब की तस्करी न हो, इसके लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है. जानकारी के अनुसार, बॉर्डर पर हर जगह चेकपोस्ट बनाये जायेंगे.
भभुआ (कार्यालय) : एक अप्रैल से शराबबंदी लागू होने के बाद इसे जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए कई स्तर पर तैयारियां की गयी है. एक तरफ लोग शराब न पीयें इसके लिए जागरूकता अभियान चलाये जा रहें हैं, वहीं दूसरी तरफ अवैध शराब के कारोबारियों व तस्करों पर लगाम लगाने के लिए कैमूर पुलिस द्वारा कई स्तर पर तैयारियां की गयी हैं.
एसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि कैमूर बिहार का सीमावर्ती जिला है. एक अप्रैल से शराबबंदी लागू होने के बाद अवैध शराब के कारोबारी यूपी से शराब की तस्करी कर बिहार में न बेंचे इसके लिए सभी रास्तों पर चेकपोस्ट बनाये जायेंगे. कैमूर जिले के सभी सीमावर्ती थानों अधौरा,चैनपुर,चांद,दुर्गावती,रामगढ़ व नुआंव को र्निदेश दिया गया है कि सीमा पर यूपी-बिहार के सभी रास्तों पर चेकपोस्ट बनायें. उक्त चेकपोस्ट पर 24 घंटे पुलिसबल तैनात रहेंगे
गांवों में बिकी अवैध शराब, तो चौकीदार पर होगी कार्रवाई : गांवो में अगर अवैध शराब बिकी तो गांवों के चौकीदार जिम्मेदार होंगे. एसपी ने बताया कि एेसा संभव नहीं है कि किसी गांव में अवैध शराब बिके व इसकी जानकारी वहां के चौकीदार को न हो. शराबबंदी लागू होने के बाद अगर अवैध शराब बिकता है, तो वहां के चौकीदार को तत्काल इसकी सूचना संबधित थाने को देनी होगी और अगर कोई चौकीदार इसकी सूचना नहीं देता है, तो कारवाई की जायगी.
इसके अलावा गांवों में काम करनेवाली आशा,आंगनबाडी सेविका व जीविका की कार्यकर्ता शराबबंदी लागू होने के बाद अवैध शराब के कारोबारियों की सूचना देंगी. एसपी ने बताया कि शराबबंदी को सख्ती के लागू करने व अवैध शराब के कारोबार पर कारवाई की जिम्मेवारी पुलिस व उत्पाद विभाग को दी गयी है, लेकिन उत्पाद विभाग द्वारा कारवाई नहीं की जा रही है. अभी तक सिर्फ पुलिस द्वारा ही प्रभावी ढंग से अवैध शराब पर कारवाई की गयी है और यह कारवाई आगे भी जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










