चपरासी निकला मरनेवाला चोरी का आरोपित

Updated:
विज्ञापन

भभुआ (सदर). 27 फरवरी की रात भभुआ थाना क्षेत्र के जिगनपुरवा गांव में चोरी के आरोप में ग्रामीणों द्वारा पीट-पीट कर मार डालने वाले अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त हो गयी है. ग्रामीणों के हत्थे चढ़े व मौत का शिकार हुआ अधेड़ मोहनिया थाना क्षेत्र के शुकुलपिपरा गांव का राकेश कुमार शुक्ला बताया जाता है, जो […]

विज्ञापन
भभुआ (सदर). 27 फरवरी की रात भभुआ थाना क्षेत्र के जिगनपुरवा गांव में चोरी के आरोप में ग्रामीणों द्वारा पीट-पीट कर मार डालने वाले अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त हो गयी है. ग्रामीणों के हत्थे चढ़े व मौत का शिकार हुआ अधेड़ मोहनिया थाना क्षेत्र के शुकुलपिपरा गांव का राकेश कुमार शुक्ला बताया जाता है, जो कुदरा प्रखंड के बसही उच्च विद्यालय में अनुसेवक के पद पर कार्यरत था. उसकी पहचान उसके बेटे शशिकांत शुक्ला ने अस्पताल में रखे शव को पहचान कर की है.
गौरतलब है कि 27 फरवरी की रात जिगनपुरवा गांव के ग्रामीणों द्वारा बैलिस्टर बिंद के घर से अटैची लेकर भागने के आरोप में मृत अधेड़ को पकड़ा गया था. इस दौरान गामीणों द्वारा की गयी पिटाई के बाद सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी. नगर थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार सिहं ने बताया कि मृतक की अभी शिनाख्त हुई है. पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन